वीर बाल दिवस बहादुर साहिबजादों के बलिदान को याद करने का दिन है: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 26 दिसंबर 2025। प्रधानमंत्री  ने शुक्रवार को कहा कि ‘वीर बाल दिवस’ श्री गुरु गोबिंद सिंह के पुत्रों के बलिदान को स्मरण करने का दिन है। प्रधानमंत्री ने श्री गुरु गोबिंद सिंह की जयंती के अवसर पर नौ जनवरी 2022 को घोषणा की थी कि उनके पुत्रों साहिबजादे बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह की शहादत की याद में 26 दिसंबर को ‘वीर बाल दिवस’ के रूप में मनाया जाएगा, जिनका अद्वितीय बलिदान आज भी पीढ़ियों को प्रेरित करता है। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘वीर बाल दिवस श्रद्धा का दिन है, जो वीर साहिबज़ादों के बलिदान को स्मरण करने के लिए समर्पित है।

हम माता गुजरी जी की अडिग आस्था और श्री गुरु गोबिंद सिंह जी की अमर शिक्षाओं को याद करते हैं।” प्रधानमंत्री ने कहा कि यह दिन साहस, दृढ़ संकल्प और धर्मनिष्ठा से जुड़ा हुआ है और साहिबजादों का जीवन तथा उनके आदर्श आने वाली पीढ़ियों को निरंतर प्रेरित करते रहेंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री यहां एक कार्यक्रम को भी संबोधित करेंगे।

वीर बाल दिवस के अवसर पर भारत सरकार देशभर में सहभागितापूर्ण कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है, जिनका उद्देश्य नागरिकों को साहिबजादों के असाधारण साहस और सर्वोच्च बलिदान से रूबरू कराना तथा भारत के इतिहास के इन युवा नायकों के अदम्य साहस, त्याग और वीरता का सम्मान करना तथा उन्हें स्मरण करना है। 

Leave a Reply

Next Post

निकिता रावल का सुकूनभरा क्रिसमस मूड

शेयर करे (अनिल बेदाग) इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 27 दिसंबर 2025। इस क्रिसमस, अभिनेत्री निकिता रावल ने साबित कर दिया कि उत्सव की असली चमक दिखावे में नहीं, बल्कि शांति और संतोष में छिपी होती है। उन्होंने बिना किसी शोर-शराबे के, बेहद निजी और सुकूनभरे अंदाज़ में त्योहार मनाया। नरम […]

You May Like

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वेस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत....|....वैध परिवहन के दस्तावेज नहीं दे सकी फर्म....|....शिवपुरी का हाईटेक पोस्ट ऑफिस बना देश का मॉडल....|....पत्नी का शव गोद में लेकर रोता रहा पति....|....जहरीली शराब से मौतों पर कांग्रेस का हमला....|....रक्षाबंधन के बाद ससुराल लौटी नवविवाहिता की संदिग्ध मौत....|....कोरबा में चोरों का दुस्साहस: पहले 5 बिजली खंभे तोड़े....|....चौबीस घंटे बाद एनटीपीसी कोरबा के तीन यूनिट फिर चालू....|....भारतीय महिला टीम ने लगाई जीत की हैट्रिक....|....जालंधर में पकड़ा गया एफबीआई का मोस्ट वांटेड ठग