केंद्रीय मंत्री ने राहुल गांधी को इंदिरा सरकार की दिलाई याद, चीन की तारीफ पर घेरा

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 20 मार्च 2023। केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि अगर कोई नागरिक देश के बाहर जाता है तो उसके पास बोलने की आजादी है लेकिन इसके साथ ही इस आजादी के साथ ही जिम्मेदारी भी होती है। हम दुनिया के सबसे पुराने लोकतंत्र हैं लेकिन राहुल गांधी ब्रिटेन जाकर कहते हैं कि भारतीय लोकतंत्र पर हमला हो रहा है। 

‘भारत दुनिया की पांचवी बड़ी अर्थव्यवस्था’
केंद्रीय मंत्री ने राहुल गांधी से माफी की मांग की और कहा कि उन्हें माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने ये भी कहा कि भाजपा की विचारधारा कायराना है लेकिन हम समझ नहीं पा रहे हैं कि वह क्या कहना चाहते हैं। आज भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था और जल्द ही हम चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएंगे। 

इंदिरा गांधी सरकार की दिलाई याद
हरदीप पुरी ने कहा कि राहुल गांधी चीन की बेल्ट एंड रोड इनीशिएटिव प्रोजेक्ट की तारीफ करते हैं और इसे दूरदर्शी कदम बताते हैं लेकिन क्या वह ये जानते हैं कि चीन की बेल्ट एंड रोड इनीशिएटिव योजना पाकिस्तान अधिग्रहित कश्मीर से होकर गुजरती है? उनकी दादी ने आर्टिकल 356 लागू किया था और कई बार चुनी हुई सरकार को बर्खास्त किया था। 

ब्रिटेन में दिए बयान पर घिरे राहुल गांधी
बता दें कि बीते दिनों राहुल गांधी ने ब्रिटेन का दौरा किया था और इस दौरान उन्होंने ब्रिटेन की कैंब्रिज यूनिवर्सिटी और संसद परिसर में आयोजित हुए कार्यक्रमों को संबोधित किया था। इस दौरान राहुल गांधी ने भारत में लोकतंत्र खतरे में होने का दावा किया था और अमेरिका और यूरोपीय देशों से हस्तक्षेप की मांग की थी। आरएसएस और बीजेपी पर निशाना साधा था। राहुल गांधी ने ये भी दावा किया था कि संसद में विपक्षी नेताओं को बोलने नहीं दिया जाता और उनके माइक बंद कर दिए जाते हैं। राहुल गांधी के विदेश में दिए इस बयान को लेकर भाजपा उन्हें घेर रही है और विदेश में भारतीय लोकतंत्र का अपमान करने का आरोप लगा रही है। केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने भी राहुल गांधी पर इसी मामले में घेरा है। 

Leave a Reply

Next Post

'परमाणु हमले की तैयारी करो..', किम जोंग ने सेना को आदेश दिया, अमेरिका और दक्षिण कोरिया को दी धमकी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव वांशिगटन 20 मार्च 2023। अमेरिका और दक्षिण कोरिया एकसाथ मिलकर युद्ध अभ्यास कर रहे हैं। इस बीच, उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ने दोनों देशों को बड़ी धमकी दे डाली है। किम ने अपनी सेना को आदेश दिया है कि वह परमाणु हमले […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं