गायक जुबिन नौटियाल का नया दिल को छू जाने वाला गाना  ‘है कैसी कैसी’ हुआ रिलीज

शेयर करे

अनिल बेदाग/ इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 12 मई 2023। जुबिन नौटियाल और रॉकी खन्ना द्वारा रचित, जुबिन नौटियाल द्वारा गाये गए इस गाने को  गुलशन कुमार और टी-सीरीज़ द्वारा प्रस्तुत किया गया। ‘है कैसी कैसी’ एक रूहानी गाना  है जो प्यार में दूरी, टूटे हुए दिल और कुछ शिकायतों के दर्द को खूबसूरती से बयां करता है। जुबिन नौटियाल की रूहानी आवाज इस गाने को और भी खास बनती है , जबकि संगीत के सिम्फोनिक नोट्स गाने को और भी जबरदस्त बनाते हैं। गाने का म्यूजिक वीडियो Crevixa ने डायरेक्ट किया है  , जिन्होंने गाने की कहानी को पर्दे पर जीवंत किया है। म्यूजिक वीडियो में जुबिन नौटियाल और समाइरा मोरिर के बीच की केमिस्ट्री जबरदस्त है।  टी-सीरीज़ के प्रमुख भूषण कुमार कहते हैं, “ म्यूजिक के प्रति लोगों का टेस्ट दिन प्रति दिन विकसित हो  रहा है।  निर्माताओं को एक फ्रेश  साउंडस्केप पेश करके अपने म्यूजिक में नए एलिमेंट  को जोड़ने की भी आवश्यकता है। इस गीत के साथ, जुबिन ने न केवल अपनी रूहानी  आवाज दी है, बल्कि इस गीत की रचना करके इस संगीत में अपने एलिमेंट्स भी जोड़े हैं। मुझे यकीन है कि ये गाना लोगों को ज़रूर पसंद आएगा। 
      गायक जुबिन नौटियाल कहते हैं, “यह एक विशेष गीत है जो मेरे दिल के बहुत करीब है। यह जुदाई और लालसा के दर्द को खूबसूरती से बयां करता  है, जिस तरह का प्यार ज्यादातर लोगों ने अपने जीवन में किसी न किसी स्तर पर महसूस किया है। मुझे उम्मीद है कि यह आपके दिल को छू जाएगा और आपको एक संदेश देगा कि प्यार में सब वाकिफ है। संगीतकार और गीत के गीतकार, रॉकी खन्ना कहते  हैं, “ हम एक अलग शैली एक्सप्लोर करना कहते थे,और ऐसे गाने हमने हार्डली ज़ुबिन से सुने हैं। है कैसी कैसी वास्तव में एक कलाकार के रूप में जुबिन की बहुमुखी प्रतिभा को प्रदर्शित करता है, और यह गाना जिस तरह से उभर के बहार आया है उससे हमें बेहद ख़ुशी है। “

Leave a Reply

Next Post

'गूगल से छात्रों को आंकड़ें मिल सकते हैं, पर निर्णय खुद ही लेना पड़ता है'; गुजरात में बोले पीएम मोदी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव अहमदाबाद 12 मई 2023। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को गांधीनगर में अखिल भारतीय शिक्षा संघ के अधिवेशन में पहुंचे। इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि जब भारत विकसित होने के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है ऐसे में शिक्षकों की भूमिका और […]

You May Like

मणिपुर में उपद्रवियों पर बड़े प्रहार की तैयारी, जवानों को खुली छूट....|....गृह मंत्री अमित शाह लॉन्च करेंगे LPMS, डिजिटल होगा भारत का बॉर्डर मैनेजमेंट सिस्टम....|....टीएमसी नेता जहांगीर खान को STF ने भारत-नेपाल सीमा से दबोचा; जबरन वसूली के आरोप में गिरफ्तारी....|....चुनावी धांधली के दावों पर सबूत मांगने पर भड़के ट्रंप, पत्रकार को बताया 'भ्रष्ट'; बीच में छोड़ा इंटरव्यू....|....हिंदू संघर्ष समिति के 4 पदाधिकारी गिरफ्तार, रिहाई की मांग पर पीड़िता समेत लोगों ने किया चक्का जाम....|....गाजा में इस्राइली हमलों में नौ फलस्तीनियों की मौत; बेन ग्वीर के सोशल मीडिया पोस्ट पर छिड़ा विवाद....|....फिलीपींस में चार की मौत, 200+ घायल; 7.8 तीव्रता के भीषण भूकंप के बाद सुनामी का अलर्ट....|....रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर