पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की हालत गंभीर; बेटी मरियम को मिलने की इजाजत नहीं मिली

indiareporterlive
शेयर करे
  • शरीफ को कई बीमारियां हैं, बुधवार को सेहत में कुछ सुधार हुआ लेकिन देर रात तबियत तेजी से बिगड़ी
  • बेटी मरियम नवाज गुरुवार को उनसे मिलने पहुंचीं लेकिन अफसरों ने इसकी इजाजत नहीं दी

इंडिया रिपोर्टर लाइव

लाहौर. पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की हालत फिर से गंभीर हो गई है। बुधवार दोपहर उनकी तबियत में सुधार का दावा किया गया था। हालांकि, गुरुवार सुबह बताया गया कि शरीफ की तबियत तेजी से बिगड़ रही है। नवाज की बेटी मरियम पिता से मिलना चाहती थीं, लेकिन अफसरों ने इसकी इजाजत नहीं दी। दूसरी तरफ, प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा कि नवाज को अच्छा इलाज मुहैया कराया जा रहा है। नवाज को कई बीमारियां हैं। उन्हें चौधरी शक्कर मिल केस में भ्रष्टाचार का दोषी ठहराया गया है। वो 7 साल की सजा काट रहे हैं।

प्लेटलेट काउंट फिर गिरा
‘द ट्रिब्यून’ अखबार ने गुरुवार को खबर दी कि नवाज का ब्लड प्लेटलेट काउंट 7 हजार के खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। फिलहाल, उन्हें लाहौर के सर्विस हॉस्पिटल में रखा गया है। रिपोर्ट में डॉक्टरों के हवाले से कहा गया है कि नवाज को कई तरह की बीमारियां हैं और उनको इस्लामाबाद या देश से बाहर किसी अच्छे अस्पताल में इलाज की जरूरत है। दूसरी तरफ, इमरान खान ने इस बारे में ज्यादा बात नहीं की। सिर्फ इतना कहा कि नवाज को हरसंभव उपचार मुहैया कराया जा रहा है। 

बेटी को भी मिलने की इजाजत नहीं
नवाज की बेटी मरियम भी कोट लखपत जेल में हैं। बुधवार को उन्हें पेशी के लिए कोर्ट में पेश किया गया। यहां उन्होंने अफसरों से गुजारिश में कहा कि वो पिता को देखना चाहती हैं। अफसरों ने कोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए इसकी मंजूरी देने से इनकार कर दिया। बाद में मरियम को वापस जेल भेज दिया गया। खुद मरियम भी बीमार हैं। उन्होंने कहा- मैं एक बार पिता को देखना चाहती हूं लेकिन इसकी भी इजाजत नहीं दी जा रही।

Leave a Reply

Next Post

पश्चिमी मैक्सिको में छोटा विमान क्रैश, 5 लोगों की मौत

शेयर करे यह विमान मैक्सिको सिटी से लगभग 460 किमी. दूर लॉस जुंटास में क्रैश हुआ ऐसा माना जा रहा है कि विमान ने उत्तरी राज्य ड्यूरैंगो से उड़ान भरी थी इंडिया रिपोर्टर लाइव मैक्सिको सिटी : पश्चिमी मैक्सिको सिटी में एक छोटा विमान क्रैश हो गया, जिसमें पांच लोगों की मौत […]

You May Like

मोहम्मद बिन सलमान चाहते थे अमेरिका करे हूतियों पर हमला....|....विनोद साहनी हत्याकांड: हत्यारों को फांसी देने की मांग....|....शराब के खिलाफ महिलाओं का हल्लाबोल....|....'छात्रों की गूंज': राहुल गांधी ने लिखा 19 को इंदौर में रहूंगा....|....6 साल की मासूम से हैवानियत, कार में बंद कर ली थी जान....|....किराए के बैंक खातों से 95 लाख का साइबर फ्रॉड....|....तहसीलदार की कुर्सी के ठीक ऊपर भरभराकर गिरी छत....|....बैंक हड़ताल: शाखाओं पर सेवाएं ठप, ग्राहकों की बढ़ी परेशानी....|....जेल में बिगड़ी मादुरो की पत्नी की सेहत....|....जल संरक्षण और हर घर तक स्वच्छ पेयजल हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय