पश्चिमी मैक्सिको में छोटा विमान क्रैश, 5 लोगों की मौत

indiareporterlive
शेयर करे
  • यह विमान मैक्सिको सिटी से लगभग 460 किमी. दूर लॉस जुंटास में क्रैश हुआ
  • ऐसा माना जा रहा है कि विमान ने उत्तरी राज्य ड्यूरैंगो से उड़ान भरी थी

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मैक्सिको सिटी : पश्चिमी मैक्सिको सिटी में एक छोटा विमान क्रैश हो गया, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई। मिशोकैन के स्टेट प्रोसेक्यूटर कार्यालय ने बताया कि दुर्घटना बुधवार दोपहर हुई। फिलहाल विमान के क्रैश होने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। अधिकारियों के मुताबिक, विमान मैक्सिको सिटी से लगभग 460 किमी. दूर लॉस जुंटास स्थित मडेरो टाउनशिप में क्रैश हुआ।

मृतकों की पहचान को लेकर अभी तक किसी तरह की पुष्टि नहीं की गई है। मिशोकैन की पब्लिक सेफ्टी एजेंसी के अनुसार, विमान ने उत्तरी राज्य ड्यूरैंगो से उड़ान भरी थी, जिसमें कुल 6 लोग सवार थे। सरकारी एजेंसी द्वारा सोशल मीडिया पर साझा की गई विमान की तस्वीर में वह नदी में उल्टा गिरा नजर आ रहा है।

मलबा निकालने का काम शुरू

एजेंसी ने ट्वीट किया‘ रजिस्ट्रेशन नंबर एक्सबी-जेजेडएफ वाले विमान के क्रैश होने के बाद  हम आपातकालीन स्थिति में काम करने वाले विभागों के साथ विमान के मलबे को निकालने के लिए ऑपरेशन चला रहे हैं।’ क्रैश के बाद की कार्रवाई पूरी करने के लिए स्टेट अटॉर्नी जनरल कार्यालय के कर्मचारी भी मडेरो टाउनशिप पहुंचे हैं।

Leave a Reply

Next Post

18वें राउंड में कांग्रेस के कांतिलाल भाजपा के भानु से 17 हजार वोटों से आगे

शेयर करे कांग्रेस के कांतिलाल भूरिया और भाजपा के भानु भूरिया चुनाव मैदान में इस बार 62.01% वोट पड़े, पिछले चुनाव से 2.54% कम, महिलाओं ने पुरुषों से ज्यादा मतदान किया झाबुआ : विधानसभा झाबुआ उपचुनाव में कौन बाजी मारेगा, इसका फैसला आज कुछ दाेहपर तक हाे जाएगा। पॉलीटेक्निक कॉलेज में सुबह […]

You May Like

मोहम्मद बिन सलमान चाहते थे अमेरिका करे हूतियों पर हमला....|....विनोद साहनी हत्याकांड: हत्यारों को फांसी देने की मांग....|....शराब के खिलाफ महिलाओं का हल्लाबोल....|....'छात्रों की गूंज': राहुल गांधी ने लिखा 19 को इंदौर में रहूंगा....|....6 साल की मासूम से हैवानियत, कार में बंद कर ली थी जान....|....किराए के बैंक खातों से 95 लाख का साइबर फ्रॉड....|....तहसीलदार की कुर्सी के ठीक ऊपर भरभराकर गिरी छत....|....बैंक हड़ताल: शाखाओं पर सेवाएं ठप, ग्राहकों की बढ़ी परेशानी....|....जेल में बिगड़ी मादुरो की पत्नी की सेहत....|....जल संरक्षण और हर घर तक स्वच्छ पेयजल हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय