रोडवेज बस ने कार को मारी टक्कर, तीन बेटे और पिता समेत पांच की मौत, हज कर लौट रहे थे घर

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 04 जुलाई 2024। दिल्ली-लखनऊ राजमार्ग स्थित मूंढापांडे में बृहस्पतिवार की सुबह रोडवेज बस ने हज करके लौट रहे लोगों की कार को रौंद दिया। इसमें एक परिवार के पिता और तीन पुत्रों समेत कार चालक की मौत हो गई। मृतकों में हाजी अशरफ (65) उनके तीन बेट नक्शे अली (42), आरिफ अली(24) और इंतेखाब अली(20)  कार चालक अहसान (32) शामिल हैं। हादसे में हज्जन जैतून और उनका बेटा आसिफ अली घायल हुए हैं। यह सभी स्वार कोतवाली के मुकरमपुर गांव के हैं।

रामपुर जिले के स्वार कोतवाली क्षेत्र के मुकरमपुर गांव निवासी अशरफ अली और उनकी पत्नी जैतून हज करने के लिए सऊदी अरब गए थे। हज के बाद दंपती बुधवार की शाम दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरे थे। उन्हें दिल्ली से रिसीव कर घर लाने के लिए बुधवार को तीन बेटे नक्शे अली, आरिफ अली, आसिफ अली और इंतेखाब अली एयरपोर्ट पहुंचे। कार गांव के ही अहसान की थी और  वह ही चला रहे थे। सभी करीब देर रात गांव मुकरमपुर के लिए रवाना हुए। बताते हैं कि बृहस्पतिवार की सुबह करीब छह बजे कार मूंढापांडे पहुंची ही थी कि सामने से आ रही रोडवेज बस चालक ने उसमें टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इससे उसमें सवार अशरफ, उनके बेटे नक्शे अली व आरिफ तथा चालक अहसान की मौके पर ही मौत हो गई। तीसरे बेटे इंतेखाब ने अस्पताल में दम तोड़ा। हादस के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई।

दुर्घटना में घायल हाजी अशरफ की पत्नी और बेटे आसिफ का मुरादाबाद के अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसे की सूचना मिलने पर गांव मुकरमपुर में मातम पसरा हुआ है। आसपास के गांवों से भी रिश्तेदार और लोगों का तांता लगा हुआ है।

Leave a Reply

Next Post

अग्निवीर पर राहुल गांधी-राजनाथ सिंह में ठनी, सेना के स्पष्टीकरण के बाद रक्षा मंत्री ने कही यह बात

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 04 जुलाई 2024। ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाले अग्निवीर अजय कुमार को लेकर सियासी हंगामा मचा हुआ है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने हाल ही में निचली सदन में दावा किया था कि कुमार के परिजनों को कोई मुआवजा नहीं दिया गया […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं