झारसुगुडा-संबलपुर बीजू एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, छह लोगों की मौत और 20 से ज्यादा घायल

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

झारसुगुड़ा 17 सितंबर 2022। ओडिशा से एक बड़े हादसे की सूचना है। शुक्रवार रात एक बस और ट्रक के बीच हुई टक्कर की वजह से छह लोगों की मौत होने की खबर है। समाचार एजेंसी एएनआई ने बताया है कि इस दुर्घटना में 20 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। जानकारी के अनुसार, ओडिशा के झारसुगुडा-संबलपुर बीजू एक्सप्रेसवे पर यह सड़क दुर्घटना हुई है। इसमें एक कंपनी की बस और कोयला लदे ट्रक के बीच टक्कर हुई है। बस में कंपनी के कर्मचारी सवार थे। झारसुगुडा के एसडीपीओ निर्मल महापात्रा ने बताया कि हादसे के घायलों में से 10 को संबलपुर के बुर्ला अस्पताल रेफर किया गया है, अन्य 14 लोगों का इलाज यहां चल रहा है। इस संबंध में और अधिक जानकारी का इंतजार किया जा रहा है। 

Leave a Reply

Next Post

'धार्मिक कट्टरता चरम पर, देश के लिए खतरनाक', अमित शाह के दौरे के बीच तेलंगाना के सीएम का बड़ा बयान

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव हैदराबाद 17 सितंबर 2022। तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने शनिवार को आरोप लगाया कि देश और तेलंगाना में सांप्रदायिक ताकतें समाज को बांटने और लोगों में नफरत फैलाने की कोशिश कर रही हैं। तेलंगाना राष्ट्रीय एकता दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद […]

You May Like

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वेस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत....|....वैध परिवहन के दस्तावेज नहीं दे सकी फर्म....|....शिवपुरी का हाईटेक पोस्ट ऑफिस बना देश का मॉडल....|....पत्नी का शव गोद में लेकर रोता रहा पति....|....जहरीली शराब से मौतों पर कांग्रेस का हमला....|....रक्षाबंधन के बाद ससुराल लौटी नवविवाहिता की संदिग्ध मौत....|....कोरबा में चोरों का दुस्साहस: पहले 5 बिजली खंभे तोड़े....|....चौबीस घंटे बाद एनटीपीसी कोरबा के तीन यूनिट फिर चालू....|....भारतीय महिला टीम ने लगाई जीत की हैट्रिक....|....जालंधर में पकड़ा गया एफबीआई का मोस्ट वांटेड ठग