‘चंदू चैंपियन’ में कार्तिक आर्यन का चौंकाने वाला बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव/ अनिल बेदाग

मुंबई 03 फरवरी 2024। साल की ब्लॉकबस्टर ‘चंदू चैंपियन’, जिसे साजिद नाडियाडवाला और कबीर खान ने पेश किया है, उसकी आख़िरकार फाइनल शूटिंग पूरी हो चुकी है। इसके अलावा फिल्म में कार्तिक आर्यन का चौंकाने वाला बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन फिल्म का आकर्षक हिस्सा है!  ‘चंदू चैंपियन’ फिल्म में एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के तीन बड़े नाम हैं – साजिद नाडियाडवाला, कबीर खान, और कार्तिक आर्यन साथ आएं हैं, इनका साथ आना दर्शकों के उत्साह को एक अलग लेवल पर लेकर जा रहा है। ये कहना गलत नहीं होगा कि ये साल की सबसे बेसबरी से इंतज़ार की जाने वाली फिल्म है और अब उसने अपनी शूटिंग को ख़त्म कर लिया है।

    इसके अलावा, फिल्म कार्तिक आर्यन को सिल्वर स्क्रीन पर पहले कभी न देखे गए अवतार को पेश करेगी और उनका चौंकाने वाला बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन दर्शकों को हैरान करने की गारंटी देता है। तो है न यह फिल्म में दर्शकों के लिए देखने लायक एक जबर्दस्त आकर्षण।

    कार्तिक और कबीर के पहले कोलैबोरेशन को दर्ज करते हुए, ये फिल्म साजिद नाडियाडवाला के साथ सत्यप्रेम की कथा की ब्लॉकबस्टर के बाद एक्टर की दूसरी फिल्म है। तीनो एक दिलचस्प सच्चाई पर आधारित कहानी के साथ जुड़ रहे हैं, जिसने आत्मसमर्पण करने से इनकार कर दिया था। साजिद नाडियाडवाला और कबीर खान द्वारा संयुक्त रूप से निर्मित, चंदू चैंपियन 14 जून 2024 को अपनी जबरदस्त रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है।

Leave a Reply

Next Post

नौसेना में शामिल हुआ सर्वेक्षण पोत आईएनएस संधायक, रक्षा मंत्री ने बताया महासागर में कैसे मजबूत हो रहा भारत

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 03 फरवरी 2024। देश का सबसे बड़ा सर्वेक्षण पोत ‘आईएनएस संधायक’ शनिवार को औपचारिक रूप से भारतीय नौसेना में शामिल हुआ। पोत के जलावतरण समारोह में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार मौजूद हैं। इस मौके पर एडमिरल हरि […]

You May Like

टोलकर्मी से मारपीट पर भाजपा सरकार मौन क्यों? मंत्री के समर्थक, पीए और सुरक्षाकर्मियों पर हो कड़ी कार्रवाई....|....फर्जी नियुक्ति और फर्जी ट्रांसफर का गिरोह बेखौफ काम कर रहा है - कांग्रेस....|....भारत बनेगा सुरक्षा तकनीक का वैश्विक केंद्र, FSIE 2026 में पंकज भोयर का आह्वान....|....‘कजिन ईशा’ में विक्रांत राय और सुरभि तलोदिया का एवरग्रीन रोमांस....|....‘लव एंड वॉर’ में होगा रणबीर-आलिया-विक्की का ग्रैंड सिनेमाई संगम....|....इंदौर में महिला की हत्या की आशंका, 25 दिन पहले हुआ था लव मैरेज....|....भोपाल के करोंद में रविवार को मटकी फोड़ का महासंग्राम....|....सीएम बोले-सुप्रीम कोर्ट में मजबूती से रखेंगे पक्ष, बेहतर समाधान निकालेंगे....|....बाईपास की मांग को लेकर पदयात्रा का ऐलान पड़ा भारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे को नोटिस....|....मृत भालू के नाखून काटकर ले गए थे आरोपी, वन विभाग ने दो को दबोचा