DMF के कामों में गड़बड़ी मिली,सब-इंजीनियर पर कार्रवाई के निर्देश

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

कोरबा, 07 सितंबर 2026। कोरबा कलेक्टर कुणाल दुदावत ने खनन प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर डीएमएफ मद से बन रहे आंगनबाड़ी, स्कूल और पीडीएस भवनों का निरीक्षण किया। इस दौरान निर्माण कार्यों में कई गंभीर गड़बड़ियां सामने आईं। जनपद पंचायत कटघोरा के ग्राम जेंजरा में निर्माणाधीन आंगनबाड़ी भवन के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर को सरिया की गुणवत्ता पर संदेह हुआ। उन्होंने सीढ़ी मंगवाकर सब इंजीनियर रामकुमार पोर्ते से स्लैब में लगे सरिया की जांच कराई।

सब इंजीनियर ने 8 एमएम का सरिया लगाए जाने की जानकारी दी थी, लेकिन जांच में कई जगह 6 एमएम का सरिया मिला। इस पर कलेक्टर ने कड़ी नाराजगी जताते हुए पंचनामा तैयार कर एफआईआर दर्ज करने और सब इंजीनियर को निलंबित करने के निर्देश दिए।

स्कूल की टाइल्स और पीडीएस भवन की नींव में भी खामी

जेंजरा में निर्माणाधीन स्कूल भवन के फर्श पर लगी टाइल्स भी तय मापदंड के अनुरूप नहीं मिलीं। कलेक्टर ने टाइल्स की गुणवत्ता सुधारने के निर्देश दिए। वहीं ग्राम सलोरा में निर्माणाधीन पीडीएस भवन की नींव जमीन के स्तर से काफी नीचे मिली। इस पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए जांच के निर्देश दिए।

अक्टूबर तक स्कूल भवन पूरा करने के निर्देश

कलेक्टर ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कटघोरा में आदिवासी विकास विभाग द्वारा बनाए जा रहे स्कूल भवन का भी निरीक्षण किया। निर्माण कार्य में देरी पर नाराजगी जताते हुए इसे अक्टूबर तक पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने जेंजरा के पुराने आंगनबाड़ी भवन का भी निरीक्षण किया।

अटकी फाइलों और उपयोगिता प्रमाण पत्रों पर सख्ती

कलेक्टर ने जनपद पंचायत में लंबित फाइलों और उपयोगिता प्रमाण पत्रों की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि पूरे हो चुके कार्यों के उपयोगिता प्रमाण पत्र बेवजह नहीं रोके जाएं। इससे भुगतान और विकास कार्य प्रभावित होते हैं। उन्होंने जनपद सीईओ को कर्मचारियों के कामकाज की जांच करने और फाइलें रोकने वालों पर कार्रवाई के निर्देश दिए। जेंजरा के उपयोगिता प्रमाण पत्र में देरी पर संबंधित बाबू का वेतन रोकने को भी कहा।

लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई

कलेक्टर ने कहा कि डीएमएफ की राशि खनन प्रभावित क्षेत्रों के विकास के लिए है। विकास कार्यों में पारदर्शिता, गुणवत्ता और समय पर काम पूरा होना जरूरी है। लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और निर्माण एजेंसियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Next Post

बैज बोले- बीएसपी लोहा चोरी के तार सीएम हाउस से जुड़े

शेयर करेकहा- भाजपा विधायक की मांग भी अनसुनी, सीबीआई- ईडी से जांच की मांग इंडिया रिपोर्टर लाइव दुर्ग-भिलाई, 07 सितंबर 2026। भिलाई स्टील प्लांट से लोहा चोरी के मामले में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया कि BSP से हजारों करोड़ रुपए का […]

You May Like

सोशल मीडिया की ताकत से दुनिया तक पहुंचेगी धमतरी की खूबसूरती....|....छत्तीसगढ़ी को आठवीं अनुसूची में शामिल कराने के लिए सकारात्मक पहल....|....आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रही बंदियों की गणेश प्रतिमाएं....|....धमतरी: शराब पीकर स्कूल पहुंचा शिक्षक....|....प्रेस क्लब का वाचनालय बना छात्रों की उम्मीद का केंद्र, हौसला बढ़ाने पहुंचे कलेक्टर....|.... हॉस्टल की समस्याओं को लेकर 20 किमी पैदल चलीं 100 से ज्यादा छात्राएं....|.... नहाते समय बना ली महिला की वीडियो....|....लक्कड़ बाजार में तहबाजारियों की वापसी से भड़के व्यापारी....|....250 वर्ष पुराना है मस्जिद के नीचे मिला कुआं!....|....'चिप से शिप तक भारत निर्माण की गाथा लिख रहा'