जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

इंदौर, 05 सितंबर 2026। इंदौर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के बाहर लगे डिस्प्ले बोर्ड पर कुछ देर के लिए अरबी की आयतें चलने का मामला सामने आया है। इस पर हिंदू संगठनों ने आपत्ति जताई है और पुलिस ने भी जांच शुरू की है। डिस्प्ले संचालक ने गलती से उर्दू में मिली आयतें चलने की बात कही है। हिंदू संगठनों का कहना है कि जन्माष्टमी पर डिस्प्ले में राधे-राधे, नंद के आनंद भयो और जय कन्हैया लाल की पंक्तियां चलना चाहिए थीं। अरबी की आयतें कैसे चलीं, इसकी जांच होनी चाहिए।

इंदौर के प्राचीन बांके बिहारी मंदिर में हर साल जन्माष्टमी पर आयोजन होते हैं। इस बार भी मंदिर में विशेष अनुष्ठान हुए। मंदिर के बाहर डिस्प्ले पर भगवान श्रीकृष्ण से जुड़े नारे चलाने के लिए कहा गया था, लेकिन कुछ देर के लिए अरबी की आयतें डिस्प्ले होने लगीं। मामला पुलिस तक पहुंचा तो जांच शुरू हुई। जांच में पता चला कि उर्दू में कुरान की आयतें चली थीं। इसमें डिस्प्ले चलाने वाले संचालक की लापरवाही सामने आई है। उसने पुलिस को बताया कि अलग-अलग धार्मिक आयोजनों के नारे एक ही पेनड्राइव में सेव किए हैं। उस पेनड्राइव का इस्तेमाल करने पर एक साथ सभी लिखित सामग्री डिस्प्ले हो गई। बाद में जब यह मामला पता चला तो स्क्रीन से सामग्री हटा दी गई।

Leave a Reply

Next Post

ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल

शेयर करेसड़क पर मवेशी लेकर घेराव करने निकले BJP नेता समेत कई पर मामला दर्ज इंडिया रिपोर्टर लाइव शहडोल, 05 सितंबर 2026। जिले के ब्यौहारी क्षेत्र में आवारा मवेशियों की समस्या और गौशाला (कांजी हाउस) निर्माण की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन करना भाजपा नेता एवं जिला पंचायत सदस्य दुर्गेश […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां