जन्मदिन से एक दिन पहले फैंस को तोहफा, सामने आया फिल्म ‘आरआरआर’ से राम चरण के राम का लुक

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

इस साल एक के बाद एक कई सुपहिट फिल्में रिलीज होने वाली हैं। कोरोना वायरस के चलते पिछले एक साल से सिनेमा घरों में फिल्मों पर रिलीज की रोक लगी हुई थी जो अब ये रोक हट गई है। धीरे-धीरे फिल्में सिनेमाघर में रिलीज हो रही हैं। इन्हीं में एक है सबसे मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘आरआरआर’ (RRR)। जिसका को लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 

हाल ही में इस फिल्म के मेकर्स ने राम चरण के बर्थडे के एक दिन पहले फिल्म से उनका फर्स्‍ट लुक जारी कर दिया है। आपको बता दें कि राम चरण का बर्थडे 27 मार्च को है। डायरेक्टर एसएस राजामौली और उनकी आरआरआर की टीम ने शुक्रवार को अल्लूरी सीता रामाराजू का रोल कर रहे राम चरण का फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया। उनका जबरदस्त लुक देखकर उनके फैंस फिल्म देखने को बेताब हो रहे हैं।

नारंगी धोती में, धनुष और बाण आकाश में ऊपर की ओर ताने हुए और आंखों में उग्रता के साथ उन्होंने सीतारामाराजू के कैरेक्टर के बारे में फैंस को बहुत क्यूरियस कर दिया है। फैंस उनके इस लुक को लाइक कर रहे हैं और राम चरण को एक अनदेखे रोल में देखने के लिए उत्साहित हैं। 

एसएस राजामौली ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फर्स्ट लुक को शेयर करते हुए लिखा है- ‘शौर्य, सम्मान और अखंडता के नायक। फिल्म RRR से अल्लूरी सीताराम राजू को आप सभी के सामने पेश कर रहा हूं। एनटीआर जूनियर, राम चरण, अजय देवगन, आलिया भट्ट, समुथिरकानी और एलीसन डूडी सहित भारतीय सिनेमा के अन्य लोकप्रिय कलाकारों के साथ फिल्म ‘आरआरआर’ एसएस राजामौली द्वारा निर्देशित है। ये फिल्म 13 अक्टूबर, 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

Leave a Reply

Next Post

सचिन तेंदुलकर को हुआ कोरोना, खुद को किया क्वारंटीन, परिवार के सभी लोग निगेटिव

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव टीम इंडिया के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं। सचिन ने अपने ट्विटर हैंडल पर इस बात की जानकारी दी है। सचिन ने ट्वीट करके बताया कि वह कोरोना से बचाव के लिए हर तरह की सावधानी बरत रहे […]

You May Like

500 पैट्रियट मिसाइलें देगा अमेरिका....|....गिधवा में पहुंचे विदेशी प्रवासी पक्षी, अभयारण्य घोषित करने की मांग....|....चेकडैम निर्माण में गुणवत्ता से समझौता पड़ा भारी....|....विभागीय जांच के बिना कर्मचारी को नहीं दे सकते दंड....|....डीएमएफ घोटाले में ईडी की बड़ी कार्रवाई....|....ओबीसी आरक्षण विवाद: हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी रिजल्ट नहीं....|....बाबा महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुईं अभिनेत्री तमन्ना भाटिया....|....अर्नब कमजोर, फिर भी एमपी में क्यों हो रही बारिश?....|....एमपी राज्यसभा उपचुनाव: हरदीप सिंह पुरी ने दाखिल किया नामांकन....|....वोट चोरी से सत्ता हथियाने वाली भाजपा और ज्ञानेश कुमार एक ही सील के चट्टे बट्टे, दोनों एक दूसरे को बचा रहे