वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बिलासपुर, 22 जुलाई 2026। जिले सहित छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय वरिष्ठ कांग्रेस नेता त्रिलोक चंद्र श्रीवास, राष्ट्रीय समन्वयक – अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी, मार्गदर्शक – जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्रमांक- 3 बिलासपुर ने बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के दर्जनों वार्ड, दर्जनों ग्राम और बिलासपुर महानगर जिले में वर्षा के कारण जो हाहाकार मचा है, लोगों के मकान टूट गए हैं, खाने के लिए दिक्कत हो रही है, फसल, पशुधन प्रभावित हुई है विशेष कर निम्न वर्गीय एवं मध्यम वर्ग की परिवार के रीड की हड्डी टूट गई है, ऐसे समय में प्रदेश के सरकार प्रभावित परिवारों का व्यापक स्तर पर सर्वे करवाकर उन्हें पर्याप्त मुआवजा राशि प्रदान करें, ताकि उनका संबल बना रहे,, और उनके नुकसान की भरपाई हो सके। ऐसी प्राकृतिक आपदा के समय में राज्य सरकार का एक अभिभावक के रूप में प्रभावीत जनों के समक्ष साथ खड़े होकर उनके प्रति सहयोग करना उनका नैतिक दायित्व भी बनता हैl विदित हो की विगत चार-पांच दिनों से लगातार बारिश से बेलतरा विधानसभा और बिलासपुर महानगर में हजारों- लाखों लोग प्रभावित हुए हैं, जनजीवन अस्त-व्यस्त हो चुका है। त्रिलोक श्रीवास ने यह मांगे राज्य सरकार से किया है।

Leave a Reply

Next Post

मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब

शेयर करेउत्तर से ओडिशा तक हाहाकार इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली, 22 जुलाई 2026। असम में मानसूनी बारिश से हाहाकार मचा हुआ है। राज्य के एक बड़े हिस्से में जलप्रलय जैसे हालात बन गए हैं, जहां चारों तरफ केवल पानी ही पानी नजर आ रहा है और हर तरफ तबाही […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल