सांसद बृजभूषण और निलंबित कुश्ती संघ के अध्यक्ष संजय सिंह को जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 14 जनवरी 2024। निलंबित भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष संजय सिंह बबलू को फोन कर जान से मारने की धमकी दी गई है। फोन करने वाले ने भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह की भी हत्या की धमकी संजय सिंह बबलू को दी है। प्रकरण को लेकर वाराणसी के कबीर नगर, दुर्गाकुंड निवासी संजय सिंह बबलू की तहरीर के आधार पर भेलूपुर थाने में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

संजय सिंह बबलू ने पुलिस को बताया कि बीते 12 जनवरी की रात एक अनजान नंबर से उनके मोबाइल पर दो बार कॉल आई। अनजान नंबर होने के कारण उन्होंने कॉल नहीं रिसीव की। 13 जनवरी को उसी नंबर से फिर फोन आने लगा। तीसरी बार में उन्होंने कॉल रिसीव कर पूछा कि क्या बात है। इस पर कॉल करने वाले ने कैसरगंज के भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह और उन्हें गाली देते हुए जान से मारने की धमकी दी। इस पर उन्होंने डर के मारे फोन काट दिया। मगर, उस नंबर से लगातार फोन आ रहा है, इससे वह और उनका पूरा परिवार सहमा हुआ है।

संजय सिंह बबलू की तहरीर के आधार पर भेलूपुर थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। प्रकरण की जांच सब इंस्पेक्टर अनुराग कुमार मिश्र को सौंपी गई है।

Leave a Reply

Next Post

हूती विद्रोहियों के कारण हालात नाजुक, गोयल करेंगे बैठक; निर्बाध व सुरक्षित व्यापार के तरीकों की तलाश

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 14 जनवरी 2024। बीते तीन महीने से अधिक समय से जारी हिंसा के कारण पश्चिमी एशिया अशांत है। इस्राइल पर आतंकी संगठन हमास के हमलों के बाद इस्राइली सेना (IDF) ने मुंहतोड़ जवाब दिया। गाजा पट्टी पर हमास के ठिकानों को निशाना बना […]

You May Like

गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण....|....फीफा अध्यक्ष के विशेष निमंत्रण से उर्वशी रौतेला ने रचा इतिहास