पेशाब मामले में DGCA का बड़ा एक्शन, एयर इंडिया पर 30 लाख रुपये का जुर्माना, पायलट का लाइसेंस 3 महीने के लिए सस्पेंड

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 20 जनवरी 2023। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने पेशाब मामले में बड़ा एक्शन लिया है. डीजीसीए ने एयर इंडिया पर 30 लाख रुपये का जुर्माना लगा दिया है. साथ ही घटना के समय विमान उड़ा रहे पायलट का लाइसेंस 3 महीने के लिए सस्पेंड कर दिया है. इसके साथ ही अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने में विफल रहने के लिए एयर इंडिया के निदेशक-इन-फ्लाइट सेवाओं पर तीन लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।

कार्रवाई विभिन्न मानदंडों के उल्लंघन के लिए

एयर इंडिया ने गुरुवार को यात्री शंकर मिश्रा पर पिछले साल 26 नवंबर को पेशाब करने की घटना के लिए चार महीने का प्रतिबंध लगा दिया था. यह प्रतिबंध उस पर लगाए गए 30 दिन के प्रतिबंध के अतिरिक्त था. नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) के संज्ञान में यह घटना 4 जनवरी को आई और नवीनतम कार्रवाई विभिन्न मानदंडों के उल्लंघन के लिए है.

एयर इंडिया के सीईओ ने माफी मांगी थी

एयर इंडिया के सीईओ ने इस घटना के लिए माफी मांगी थी. सीईओ ने कहा था कि चालक दल के चार सदस्यों तथा एक पायलट को जांच पूरी होने तक ड्यूटी से हटा दिया गया है तथा एयरलाइन विमान में शराब परोसने की अपनी नीति की समीक्षा कर रही है.

व्यक्तिगत पीड़ा का विषय : टाटा संस के चेयरमैन

यहां तक कि टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने भी इस मामले पर कहा था कि एअर इंडिया के विमान में शराब के नशे में एक व्यक्ति द्वारा महिला यात्री पर पेशाब करने की घटना उनके लिए व्यक्तिगत पीड़ा का विषय है. चंद्रशेखरन ने एक बयान में कहा था, “एअर इंडिया की प्रतिक्रिया बहुत तेज होनी चाहिए थी. हम इस स्थिति को उस तरह से संभालने में विफल रहे, जिस तरह से यह संभाली जानी चाहिए थी.”

Leave a Reply

Next Post

"घर वापसी": भारत जोड़ो यात्रा के जम्मू-कश्मीर पहुंचने पर बोले राहुल गांधी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव श्रीनगर 20 जनवरी 2023। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज जम्मू-कश्मीर में अपनी भारत जोड़ो यात्रा का नेतृत्व यह रेखांकित करते हुए किया कि यह उनके लिए “घर वापसी” है. उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा, “मैं अपनी जड़ों की ओर वापस जा रहा […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं