भाजपा स्थापना दिवस पर डॉ. रमन सिंह ने फहराया पार्टी का झंडा, किया संस्थापकों को याद …

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर। भाजपा स्थापना दिवस पर पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने अपने निवास पर पार्टी का झंडा फहराया. इस दौरान उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से हर मंडल से प्रधानमन्त्री राहत कोष में कम से कम 10 और अधिकतम 100 रुपए दान करने की अपील की. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि 6 अप्रैल बीजेपी कार्यकर्ताओं के लिए ऐतिहासिक दिन होता है. आज के दिन बीजेपी की स्थापना समुद्र के किनारे बॉम्बे में हुई थी. उस आयोजन का मैं गवाह हूं, जिसमे अटल बिहारी वाजपेयी को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया था. उस दौरान उनका कहे गए भाषण ‘अँधेरा छटेगा कमल खिलेगा’ को 40 साल हो गए. जिसे सुन हम सब काफी रोमांचित थे.

उन्होंने कहा कि आज जनसंघ के संस्थापक श्यामाप्रसाद मुखर्जी को याद करते हैं. उनका बनाया हुआ कार्य और सपना आज सच हो रहा है, जिन्होंने इस पार्टी को जन-जन तक पहुंचाया. दीनदयाल उपाध्याय को हम याद करते है.
डॉ, सिंह ने कहा कि एम्स अटल और सुषमा स्वराज का सपना था. कोरोना के खिलाफ इस जंग में जहां हम सफल हो रहे, उसमे एम्स और उनकी टीम का बड़ा योगदान है, जिनके लिए मैं धन्यवाद देता हूं. उन्होंने कहा कि इस राष्ट्रीय आपदा से लड़ने आज से हम फंड कलेक्शन करेंगे. थोड़ी-थोड़ी राशि 100 रुपए का डोनेशन के रूप में कलेक्ट कर मोदी को स्वास्थ्य राहत कोष में भेजा जाएगा. सभी से सम्पर्क कर जुड़ने का प्रयास किया जा रहा है.

Leave a Reply

Next Post

सूबे के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू राजधानी के सड़कों पर निकले, कानून व्यवस्था का लिया जायजा, एसएसपी रहे मौजूद

शेयर करेइंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर। छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू सोमवार को दोपहर अचानक राजधानी की सड़कों पर कानून व्यवस्था का जायजा लेने निकल गए. उन्होंने शहर के कई चौक-चौराहों का जायजा लेकर पुलिसकर्मियों से रायपुर में कोरोना से निपटने की स्थिति की जानकारी ली. साथ ही लोगों को घर से बाहर नहीं […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल