सूबे के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू राजधानी के सड़कों पर निकले, कानून व्यवस्था का लिया जायजा, एसएसपी रहे मौजूद

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर। छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू सोमवार को दोपहर अचानक राजधानी की सड़कों पर कानून व्यवस्था का जायजा लेने निकल गए. उन्होंने शहर के कई चौक-चौराहों का जायजा लेकर पुलिसकर्मियों से रायपुर में कोरोना से निपटने की स्थिति की जानकारी ली. साथ ही लोगों को घर से बाहर नहीं निकलने की अपील की. इस दौरान उनके साथ एसएसपी आरिफ शेख और अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे.

फेसबुक लाइव के माध्यम से जनता से किया संवाद

गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने आज फेसबुक लाइव के माध्यम से जनता से संवाद भी किया. उन्होंने जनता के द्वारा पूछे गए सवालों के बारे में विस्तार से बताया. प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमित 10 मरीज भर्ती हुए थे जिसमें से 8 मरीज अच्छे होकर अपने घर पहुँच गए है. बाकी 2 मरीजों के इलाज चल रहा है ये छत्तीसगढ़ के लिए बहुत अच्छा संकेत हैं. गृहमंत्री साहू ने कहा कि इसके लिए मैं स्वास्थ विभाग को पुलिस विभाग को बधाई देना चाहता हूं.

उन्होंने कहा कि जनता द्वारा पूछे गए लॉक डाउन के संदर्भ में कहा कि हम लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हैं तो निश्चित रूप से कोरोना नहीं फैलेगा. लॉक डाउन सिर्फ जनता की सुरक्षा के लिए किया गया है. उन्होंने कहा कि लॉक डाउन का पालन आप सब अच्छे से करेंगे तो 14 अप्रैल के बाद लॉक डाउन को बढ़ाने की आवश्यकता नहीं होगी. लॉक डाउन के संदर्भ में जनता द्वारा कई सवालों के जबाब में कहा कि घर के दैनिक उपयोग के सामान के लिए आप बाहर जाए सामान लेकर आप घर वापस आये लेकिन बहुत से लोग इसका दुरुपयोग करते हैं. बैवजह घूमने निकलते हैं उस पर पुलिस द्वारा कार्यवाही होती है. उन्होंने बताया कि जो भी दुकानदार सामानों को अधिक रेट में विक्री कर रहा है,उसके ऊपर कार्यवाही हो रही है जो दुकानदार ज्यादा स्टॉक जमा किया है उसपर कार्यवाही हो रही है. उन्होंने अपने फेसबुक से जुड़े सभी लोगों का धन्यवाद किया.

Leave a Reply

Next Post

सीएम भूपेश को है छत्तीसगढ़वासियों की चिंता, लॉकडाउन खुलने की स्थिति पर कोरोना को नियंत्रण में करने पीएम मोदी को लिखा पत्र

शेयर करेइंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है. उन्होंने पत्र में कहा है कि देश वर्तमान में COVID-19 वायरस प्रभावित आपदा से जूझ र रहा है. छत्तीसगढ़ देश के सर्वप्रथम राज्यों में से एक हैं, जहाँ 18 मार्च को COVID-19 का […]

You May Like

कुरुक्षेत्र में धुराला में बिजली के खंभे लगाने का विरोध....|....एमपी में मानसून की विदाई के बाद भी बारिश का दौर....|....सिंदूर खेला के साथ दी इंदौर में मां को विदाई....|.... सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी....|.... नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा छत्तीसगढ़ का भव्य पवेलियन....|....रामपुर-नोनबिर्रा मार्ग पर भीषण हादसा....|....राशन लेने निकली 7 साल की मासूम बच्ची रहस्यमय ढंग से लापता....|....पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम साय ने शहीदों को किया नमन....|....BCCI प्रेसिडेंट बोले- रोहित-विराट का चयन उम्र देखकर नहीं....|....बावुमा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रचा कीर्तिमान