सभी विरोधी दल जब एकजुट हो जाएंगे तो ये देश के हित में होगाः सीएम नीतीश

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

दरभंगा 20 मई 2023। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने कहा कि सारे विरोधी दल जब एकजुट हो जाएंगे तो ये देश के हित में होगा और उसके लिए प्रयास चल रहा है। नीतीश कुमार ने शुक्रवार को संवाददाताओं से बातचीत के दौरान कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस की जीत पर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी की कर्नाटक विधानसभा चुनाव में जबरदस्त जीत हुई है। वहां जो मुख्यमंत्री बनने वाले हैं उनसे मेरा पहले से संपर्क है। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि मुझे शपथ ग्रहण समारोह में बुलाया गया है और फिर कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भी फोन कर कहा कि आप शपथ ग्रहण समारोह में आइए, हमने वहां जाने की सहमति दे दी है। सारे विरोधी दल जब एकजुट हो जाएंगे तो ये देश के हित में होगा। उसके लिए प्रयास चल रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जाति आधारित गणना को लेकर पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि न्यायालय के फैसले के बाद वह कोई टिप्पणी नहीं करते हैं, ये उचित नहीं होगा। कानून बनाने की बात पर अभी कुछ भी कहना उचित नहीं होगा। पहले वह बता चुके हैं कि जाति आधारित गणना क्यों की जा रही है। वर्ष 2011 में राष्ट्रीय स्तर पर जाति आधारित जनगणना भी हो चुकी है। उन्होंने केंद्र सरकार से इसको लेकर मांग की थी और प्रधानमंत्री से मिले भी थे लेकिन जब वो तैयार नहीं हुए और कहा गया कि आपलोग अपने यहां कीजिए।

नीतीश कुमार ने कहा, ‘‘हमलोगों ने यहां पर सभी पाटिर्यों की राय से यह काम शुरू करवाया। जाति आधारित गणना से लोगों की आर्थिक स्थिति का भी पता चल जाएगा चाहे वे किसी भी जाति, धर्म या समुदाय के हों, दलित -महादलित, बैकवर्ड, हिंदू-मुस्लिम कोई हों। सरकार का उद्देश्य है कि सबों की स्थिति को बेहतर करना। जब जाति आधारित गणना की बात हुई थी उस समय भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) साथ में थी, उसी समय उसने क्यों नहीं कहा था कि इसके लिए कानून बनाएं। 

Leave a Reply

Next Post

केंद्र के अध्यादेश को आप ने बताया ‘असंवैधानिक', कहा- दिल्ली सरकार से शक्तियां छीनने की कोशिश

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव  नई दिल्ली 20 मई 2023। केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद दिल्ली के अधिकारियों के ट्रांसफर-पोस्टिंग के लिए अध्यादेश लेकर आई है। इस अध्यादेश के जरिए केंद्र ने ट्रांसफर और पोस्टिंग के अधिकार उपराज्यपाल को दे दिए हैं। इस पर अब आम आदमी पार्टी […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक