पंजाब विधानसभा चुनाव: सीएम चन्नी और सुखबीर बादल ने भरा नामांकन, बेटी के साथ पहुंचे कैप्टन अमरिंदर

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

चंडीगढ़ 31 जनवरी 2022। पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन भरे जा रहे हैं। एक फरवरी नामांकन भरने का अंतिम दिन है। इससे पहले सोमवार को कई दिग्गजों ने नामाकंन दाखिल किए। सीएम चरणजीत चन्नी ने सोमवार को नामांकन भरा। पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पटियाला शहरी से अपना नामांकन भरा। वे अपनी बेटी जयइंद्र कौर और मेयर बिट्टू के साथ नामांकन भरने पहुंचे। वहीं अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल ने जलालाबाद से परचा दाखिल किया।लुधियाना में शिरोमणि अकाली दल के महेश इंदर सिंह ग्रेवाल ने नामांकन पत्र भरा। आम आदमी पार्टी के कुंवर विजय प्रताप ने अमृतसर उत्तरी के लिए नॉमिनेशन भरा। लुधियाना में आम आदमी पार्टी से गुरप्रीत सिंह गोगी अपना नामांकन पत्र भरने स्कूटर से पहुंचे।

अब तक राज्य में दाखिल हुए नामांकन की कुल संख्या 619 हो गई है। पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) डॉ. एस. करुणा राजू ने बताया कि नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तारीख 1 फरवरी 2022 है। नामांकन पत्रों की पड़ताल 2 फरवरी को होगी। नामांकन 4 फरवरी तक वापस लिए जा सकेंगे। मतदान 20 फरवरी सुबह 8 से शाम 6 बजे तक होगा। मतगणना 10 मार्च को होगी।

Leave a Reply

Next Post

चुनाव चलते रहेंगे, गरिमा बनाए रखें, बजट सत्र से पहले पीएम मोदी का विपक्ष को संदेश

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 31 जनवरी 2022। संसद के बजट सत्र की आज से शुरुआत होने वाली है। पहले दिन आज आर्थिक सर्वे पेश किया जाएगा। इसके बाद 1 फरवरी यानी मंगलवार को आम बजट पेश किया जाएगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट पेश करेंगी। इस बीच […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 जुलाई से खुलेगा इंडो एमआईएम का ₹3812 करोड़ का आईपीओ