जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट का फैसला: बेटियों को पिता की संपत्ति से नहीं किया जा सकता वंचित

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

जम्मू-कश्मीर 27 दिसंबर 2024। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख हाईकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण फैसले में कहा है कि इस्लामिक कानून के तहत मुस्लिम बेटी को उसके पिता की संपत्ति से किसी भी कारण से वंचित नहीं किया जा सकता है। कुरान में पहले महिला और फिर पुरुष को वारिस का अधिकार दिया गया है। यह आदेश 43 साल पुराने एक मामले में दिया गया, जिसमें एक महिला को उसके पिता की संपत्ति में हिस्सा देने का आदेश दिया गया। हाईकोर्ट के जस्टिस विनोद चटर्जी कौल ने इस फैसले में कहा कि यह मामला मुस्लिम पर्सनल लॉ से संबंधित है और इसके तहत महिला को संपत्ति का अधिकार है।

43 साल लंबी कानूनी लड़ाई

यह मामला मुनव्वर गनई की बेटी मुख्ती से जुड़ा हुआ है। 43 साल पहले मुख्ती ने मुस्लिम पर्सनल लॉ के तहत अपने पिता की संपत्ति में हिस्से का हक पाने के लिए कोर्ट में मुकदमा दायर किया था। हालांकि, पहले इसे खारिज कर दिया गया। इस दौरान मुख्ती का निधन हो गया। मुख्ती के निधन के बाद उसके बच्चों ने इस मामले को फिर से कोर्ट में उठाया और यह मामला 1996 में डिवीजन बेंच तक पहुंचा, जहां कोर्ट ने मुख्ती के उत्तराधिकार को मान्यता दी। बावजूद इसके अधिकारियों ने मुख्ती को संपत्ति से बाहर कर दिया। इसके बाद मुख्ती के बच्चों ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। हाईकोर्ट ने मुख्ती के बच्चों के पक्ष में फैसला सुनाया और कहा कि मुस्लिम पर्सनल लॉ के तहत मुख्ती को उसके पिता की संपत्ति से हिस्सा मिलना चाहिए।

यह फैसला महिला अधिकारों के मामले में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकता है, क्योंकि इसे इस्लामिक कानून और महिलाओं के अधिकारों के संदर्भ में एक सशक्त उदाहरण के रूप में देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Next Post

आने वाले बजट 2025 में टैक्सपेयर्स को मिल सकती है राहत, इनकम टैक्स में छूट देने पर सरकार कर रही विचार

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 27 दिसंबर 2024। भारत का आगामी आम बजट 2025 टैक्सपेयर्स के लिए एक खास मौका लेकर आ सकता है, क्योंकि केंद्र सरकार आयकर में राहत देने पर गंभीरता से विचार कर रही है। खासतौर पर, उन लोगों के लिए जिनकी सालाना आय 15 […]

You May Like

सोशल मीडिया की ताकत से दुनिया तक पहुंचेगी धमतरी की खूबसूरती....|....छत्तीसगढ़ी को आठवीं अनुसूची में शामिल कराने के लिए सकारात्मक पहल....|....आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रही बंदियों की गणेश प्रतिमाएं....|....धमतरी: शराब पीकर स्कूल पहुंचा शिक्षक....|....प्रेस क्लब का वाचनालय बना छात्रों की उम्मीद का केंद्र, हौसला बढ़ाने पहुंचे कलेक्टर....|.... हॉस्टल की समस्याओं को लेकर 20 किमी पैदल चलीं 100 से ज्यादा छात्राएं....|.... नहाते समय बना ली महिला की वीडियो....|....लक्कड़ बाजार में तहबाजारियों की वापसी से भड़के व्यापारी....|....250 वर्ष पुराना है मस्जिद के नीचे मिला कुआं!....|....'चिप से शिप तक भारत निर्माण की गाथा लिख रहा'