पीएम मोदी बोले- प्रतिभा, तकनीक भारत के विकास के औजार, जर्मन चांसलर ने कहा- अधिक सहयोग की आवश्यकता

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 25 अक्टूबर 2024। जर्मनी के चांसलर ओलाफ स्कोल्ज नई दिल्ली में आयोजित भारत और जर्मनी के बीच सातवां अंतर सरकारी परामर्श (आईजीसी) में शामिल होने के लिए भारत आए हैं। गुरुवार को स्कोल्ज ने हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। पीएम मोदी से मुलाकात के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर हिंदी में पोस्ट किया। जर्मनी के चांसलर भव्य स्वागत के लिए धन्यवाद कहा। उन्होंने पीएम मोदी के साथ मिलकर एशिया-पैसेफिक कॉन्फ्रेंस ऑफ जर्मन बिजनेस 2024 का उद्घाटन किया। इस सम्मेलन को स्कोल्ज ने पीएम मोदी के साथ मिलकर संबोधित भी किया।  पीएम मोदी ने कहा, “आज का दिन बहुत विशेष है। मेरे मित्र चांसलर स्कोल्ज चौथी बार भारत आए हैं। पहले मेयर के रूप में और तीन बार चांसलर बनने के बाद उनका यहां आना भारत-जर्मनी संबंधों पर उनके फोकस को दिखाता है।” उन्होंने आगे कहा, “12 साल के बाद भारत में एशिया-पैसेफिक कॉन्फ्रेंस ऑफ जर्मन बिजनेस 2024 सम्मेलन का आयोजन हो रहा है। एक तरफ यहां सीईओ की फोरम की बैठक हो रही, दूसरी तरफ हमारी नौसेना साथ में अभ्यास कर रही है। अब से थोड़ी ही देर में भारत और जर्मनी के बीच सातवें इंटर गवर्नमेंटल कंसल्टेशन का भी आयोजन होना है।”

पीएम मोदी ने कहा, “ये साल, भारत-जर्मनी रणनीतिक साझेदारी का 25वां वर्ष है। अब आने वाले 25 वर्ष, इस सोझेदारी को नई बुलंदी देने वाले हैं। हमने आने वाले 25  वर्षों में विकसित भारत का एक रोडमैप बनाया है। भारत की कुशल मैनपावर पर जर्मनी ने जो भरोसा जताया है, वो अद्भुत है। जर्मनी ने कुशल भारतीयों के लिए हर साल मिलने वाले वीजा की संख्या 20 हजार से बढ़ाकर 90 हजार करने का फैसला किया है। मुझे विश्वास है कि इससे जर्मनी के विकास को नई गति मिलेगा।” उन्होंने कहा, “आज भारत लोकतंत्र, जनसांख्यिकी, मांग और डाटा के मजबूत स्तम्भ पर खड़ा है।  प्रतिभा, प्रौद्योगिकी, नवीनीकरण और आधारभूत संरचना भारत के विकास के उपकरण हैं।”

अधिक सहयोग की आवश्यकता: जर्मन चांसलर
जर्मन चांसलर ओलाफ स्कोल्ज ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा, “यह स्पष्ट है कि हमें अधिक सहयोग की आवश्यकता है। वैश्वीकरण सभी देशों की सफलता की कहानी रही है। एशिया और प्रशांत क्षेत्र के कई देश इसके उदाहरण हैं।उन्होंने आगे कहा, “21वीं सदी की दुनिया कुछ ऐसी है, जहां हमें प्रगति के लिए काम करना है। बहुध्रुवीय दुनिया में कोई वैश्विक पुलिसकर्मी नहीं, कोई नियम, संस्थान नहीं। हममें से प्रत्येक को इसकी रक्षा करने के लिए बुलाया गया है। अगर रूस यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में सफल होता है तो इसका परिणाम यूरोपीय सीमाओं से परे होगा। इससे वैश्विक सुरक्षा खतरे में पड़ सकता है। मध्य-पूर्व में भी तनाव जारी है। कोरियाई प्रायद्वीप, दक्षिण-पूर्वी चीन सागर सभी युद्ध बिंदु पर हैं। स्कोल्ज ने कहा, आज हमारे विश्वविद्यालयों में विदेशी छात्रों का सबसे बड़ा समूह भारतीयों का है। पिछले वर्ष ही जर्मनी में काम करने वाले भारतीयों की संख्या में 23,000 की वृद्धि हुई। यह प्रतिभा हमारे श्रम बाजार में स्वागत योग्य है। उन्होंने बताया कि जर्मनी अपनी वीजा प्रक्रिया का डिजिटलीकरण कर रहा है। प्रक्रिया में तेजी ला रहा है। 

Leave a Reply

Next Post

'अंतरिक्ष का क्षेत्र लगातार बदल रहा, तकनीक भी बेहतर हुई', चाणक्य डिफेंस डायलॉग में बोले इसरो प्रमुख

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 25 अक्टूबर 2024। भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी इसरो के प्रमुख एस सोमनाथ ने कहा है कि अंतरिक्ष क्षेत्र लगातार बदलाव से गुजर रहा है और तकनीक भी बेहतर हो रही है। हमें भी ये समझने की जरूरत है कि हम किस प्रकार के अंतरिक्षयान […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं