जवाबी कार्रवाई में रूस पर भारी पड़ रहा यूक्रेन, नाटो ने कहा- बातचीत की मेज पर मिलेगा फायदा

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 14 जून 2023। यूक्रेन ने रूस के खिलाफ जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी है और इस जवाबी कार्रवाई में वह रूस पर भारी पड़ता नजर आ रहा है। ये कहना है नाटो के सेक्रेटरी जनरल जेन्स स्टॉल्टेनबर्ग का। स्टोल्टेनबर्ग ने कहा कि नाटो, यूक्रेन को अपनी मदद भी बढ़ाने की तैयारी कर रहा है। जेन्स स्टॉल्टेनबर्ग ने अमेरिका के ओवल ऑफिस में राष्ट्रपति जो बाइडन से मुलाकात भी की। 

‘बातचीत की मेज पर मिलेगा फायदा’
राष्ट्रपति जो बाइडन से मुलाकात करने अमेरिका पहुंचे स्टॉल्टेनबर्ग ने कहा कि ‘हम जो यूक्रेन को मदद दे रहे हैं, वह अब युद्ध के मैदान में अंतर पैदा कर रही है। जवाबी कार्रवाई में यूक्रेन, रूस के खिलाफ बढ़त बना रहा है। हालांकि अभी यह शुरुआत है लेकिन जल्द ही यूक्रेन ज्यादा जमीन को आजाद करा पाएगा और बातचीत की मेज पर जब रूस और यूक्रेन बैठेंगे तो यूक्रेन की स्थिति मजबूत रहेगी। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि यूक्रेन की जवाबी कार्रवाई में दक्षिणी जापोरिज्जिया मोर्चे पर अनुभवी रूसी टॉप जनरल की मौत हो गई है। द गार्जियन की रिपोर्ट के अनुसार, दुश्मन के मिसाइल हमले के परिणामस्वरूप 35वीं संयुक्त शस्त्र सेना के चीफ ऑफ स्टाफ मेजर जनरल सर्गेई गोर्याचेव की मौत हो गई है। हालांकि रूसी रक्षा मंत्रालय ने अभी तक कोई टिप्पणी नहीं की है। यूक्रेन के हमले में कई शीर्ष जनरल मारे जा चुके हैं। 

जुलाई में होगा नाटो सम्मेलन
स्टॉल्टेनबर्ग का अमेरिका  दौरा ऐसे समय हो रहा है, जब नाटो के जनरल सेक्रेटरी का उनका कार्यकाल इस साल सितंबर में समाप्त हो रहा है। स्टॉल्टेनबर्ग बीते नौ सालों से इस पद पर हैं और ऐसी चर्चा है कि उनका कार्यकाल आगे भी बढ़ाया जा सकता है। जुलाई के मध्य में लिथुआनिया में नाटो सम्मेलन होने जा रहा है, जिसमें स्टॉल्टेनबर्ग के कार्यकाल, यूक्रेन युद्ध और नाटो की एकजुटता को लेकर अहम फैसले हो सकते हैं। 

Leave a Reply

Next Post

प्रयागराज में बड़ा हादसा : गंगा में नहाते समय आरएएफ सिपाही समेत चार लोग डूबे, तीन के शव बरामद

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव प्रयागराज 14 जून 2023। फाफामऊ गंगा घाट पर बुधवार को स्नान करते समय आरएएफ सिपाही और उनके बेटे-बेटी समेत चार लोग गंगा में समा गए। घंटे मशक्कत के बाद गोताखोरों ने फौजी समेत उसके बेटे और बेटी का शव बरामद कर लिया, जबकि एक की […]

You May Like

45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक....|....रामायण एडवांस बुकिंग: रणबीर की फिल्म ने कमाए 7 करोड़ रुपये....|....रूसी जेल में टूट गए थे स्टीफन हबर्ड....|....संयुक्त राष्ट्र में भारत की दो-टूक....|....कुरुक्षेत्र में धुराला में बिजली के खंभे लगाने का विरोध....|....एमपी में मानसून की विदाई के बाद भी बारिश का दौर....|....सिंदूर खेला के साथ दी इंदौर में मां को विदाई....|.... सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी....|.... नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा छत्तीसगढ़ का भव्य पवेलियन....|....रामपुर-नोनबिर्रा मार्ग पर भीषण हादसा