उत्तराखंड आपदा: सुंदरढूंगा ग्लेशियर से बागेश्वर लाए गए पांच ट्रैकरों के शव, एक की तलाश जारी

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

कपकोट/बागेश्वर। उत्तराखंड में बीते दिनों आई आपदा के दौरान सुंदरढूंगा ग्लेशियर क्षेत्र में लापता पांच लोगों के शव बचाव दल ने निकाल लिए हैं। मंगलवार दोपहर शवों को बागेश्वर के कपकोट लाया गया। टीम कपकोट हेलीपैड से पांचों के शव सीएचसी लेकर पहुंची। यहां पांचों शवों का पोस्टमार्टम किया गया। टीम को सोमवार को पांचों ट्रैकरों के शव दिखे थे, लेकिन भारी बर्फबारी और मौसम खराब होने के कारण शवों को वहां से निकालना संभव नहीं हो पाया था। ट्रैकिंग दल के एक सदस्य की दल को अब भी तलाश है। ट्रैकिंग दल में पांच ट्रैकरों के साथ-साथ एक गाइड शामिल था। जिला प्रशासन की ओर से जानकारी दी गई है कि खोजबीन के लिए गए एसडीआरएफ के 13 सदस्यी दल ने सोमवार को देवीकुंड क्षेत्र में नाकुंड और भनार के समीप पहुंच कर तीन किमी की परिधि में खोजबीन की। लेकिन इस दौरान पांच शव ही दिखे। छठे ट्रैकर की जानकार नहीं मिल सकी। उसकी खोज के लिए आज फिर से बचाव अभियान चलाया जाएगा। 

चमोली: मलबे में दबे लोगों की खोज में जुटी एसएसबी

मलबे में दबे डुंग्री गांव के दो लोगों का आज आठवें दिन बाद भी कोई पता नहीं चल पाया है। अब खोज के लिए एसएसबी के साथ ही डॉग स्क्वायड भी उनकी खोज में जुटी हुई है। ग्राम प्रधान नरेंद्र बिष्ट ने बताया कि पिछले दिनों अतिवृष्टि के दौरान ग्राम पंचायत डुंग्री के आल्यूं तोक में पानी की खराब लाइन ठीक करने गए गांव के दो लोग पहाड़ी से आए मलबे के नीचे दब गए थे। सूचना पर एसडीआरएफ व एनडीआरएफ सहित रेगुलर पुलिस, राजस्व विभाग की टीमें राहत और बचाव कार्य में लगी रहीं। इस बीच सीएम ने भी डुंग्री गांव पहुंचकर लापता युवकों के परिजनों से मुलाकात कर प्रशासन को निर्देश दिए कि राहत और बचाव कार्य में कोई भी कोताही नहीं बरती जाए, लेकिन तमाम कोशिशों के बाद भी दोनों लोगों का कुछ पता नहीं लग पाया है। एसएसबी की टीम और देहरादून से डॉग स्क्वायड भी घटनास्थल पर दोनों लापता युवकों की तलाशी में जुटे हैं।

Leave a Reply

Next Post

'आश्रम' पर बवाल: फिल्मों की पटकथा देखने-पढ़ने के लिए अपने अखाड़े का एक अलग विभाग बनाएंगी सांसद प्रज्ञा ठाकुर, निर्माताओं को दी चेतावनी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव भोपाल 26 अक्टूबर 2021। भोपाल में वेब सीरीज आश्रम-3 की शूटिंग के दौरान हुए हमले को लेकर अब राजनीति होने लगी है। इसी बीच भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने सोमवार को फिल्म निर्माताओं को कड़ी चेतावनी दी और मनोरंजन के नाम पर सनातन धर्म की […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक