Covid-19: संक्रमण के नए मामलों में घट-बढ़ जारी, बीते 24 घंटे में मिले 2338 केस, 19 की मौत

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 31 मई 2022। देश में कोरोना महामारी से नए संक्रमितों की संख्या में घट-बढ़ जारी है। मंगलवार सुबह समाप्त बीते 24 घंटे में 2338 नए मामले मिले हैं। इस दौरान 19 लोगों की महामारी से मौत हो गई। सोमवार को कोरोना के 2706 नए केस मिले थे, जबकि रविवार को 2828 केस मिले थे। कोरोना महामारी की शुरुआत से लेकर अब तक कुल 4,31,58,087 लोग संक्रमित हुए हैं। इनमें से 5,24,630 लोगों की मौत हो चुकी है। अब तक 4,26,15,574 मरीज ठीक हुए हैं। बीते 24 घंटे में सक्रिय केस 185 बढ़कर 17,883 हो गए हैं। 

देशव्यापी कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक 193.45 करोड़ खुराक दी जा चुकी है और टीकाकरण लगातार जारी है। 19 दिसंबर 2020 को देश में कोरोना के मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे। पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 26 जनवरी को मामले चार करोड़ के पार हो गए थे। लेकिन, इसके बाद से शुक्र है कि टीकाकरण व अन्य ऐहतियाती उपायों तथा नया घातक वैरिएंट नहीं आने से देश के लोगों को राहत है, वरना दूसरी लहर में मौत का तांडव देख कलेजा कांप गया था।  

Leave a Reply

Next Post

विपिन कौशिक की लव इन यूक्रेन का ग्रैंड प्रीमियर

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 31 मई 2022। विपिन कौशिक की लव इन यूक्रेन का प्रीमियर गुरुग्राम में आयोजित किया गया था, जिसमें विपिन कौशिक, मंजू भारती और मुकेश जे भारती सहित कई प्रमुख उद्योग चेहरों ने भाग लिया था। लव इन यूक्रेन बॉलीवुड बिरादरी द्वारा सकारात्मक हो जाता […]

You May Like

इंदौर में महिला की हत्या की आशंका, 25 दिन पहले हुआ था लव मैरेज....|....भोपाल के करोंद में रविवार को मटकी फोड़ का महासंग्राम....|....सीएम बोले-सुप्रीम कोर्ट में मजबूती से रखेंगे पक्ष, बेहतर समाधान निकालेंगे....|....बाईपास की मांग को लेकर पदयात्रा का ऐलान पड़ा भारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे को नोटिस....|....मृत भालू के नाखून काटकर ले गए थे आरोपी, वन विभाग ने दो को दबोचा....|....195वीं बटालियन सीआरपीएफ ने मनाया 20वां स्थापना दिवस....|....अब थाना बनेगा ‘एसपी ऑफिस’....|....वेतन एरियर जारी करने के बदले 10 हजार की रिश्वत....|....हथियारों का रास्ता छोड़ा, अब घर लौटे 50 पूर्व माओवादी....|....तुकाराम की राह पर चला बेंगलूरु खाद्य सुरक्षा विभाग