UP-बिहार पुलिस की नाक में दम करने वाला ‘लल्लन सिंह’ एनकाउंटर में ढेर, कुख्यात 1.25 लाख का था इनामी, 7 हत्याओं का था आरोपी

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

लखनऊ 22 जून 2026। बिहार का कुख्यात अपराधी ललन सिंह उर्फ लल्लन उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में पुलिस मुठभेड़ में मारा गया जिस पर कुल 1.25 लाख रुपये का इनाम घोषित था और वह दो उपनिरीक्षकों समेत सात लोगों की हत्या के मामलों में वांछित था। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। अपर पुलिस महानिदेशक (एसटीएफ एवं कानून-व्यवस्था) अमिताभ यश ने एक बयान में कहा कि 21 और 22 जून की मध्यरात्रि को सरसावा-नकुड़ रोड पर अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) लाल प्रताप सिंह के नेतृत्व वाली टीम के साथ हुई मुठभेड़ में ललन सिंह को गोली लग गई। उन्होंने बताया कि उसे पहले सरसावा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और बाद में सहारनपुर के जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एडीजी ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान उसका एक साथी मौके से फरार हो गया जिसकी तलाश के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। उन्होंने बताया कि बिहार के समस्तीपुर जिले का निवासी ललन सिंह आठ नवंबर 2022 को वाराणसी में एक उपनिरीक्षक को गोली मारकर उनकी सर्विस पिस्तौल लूटने के मामले में वांछित था। इसके अलावा, एक नवंबर 2022 को चंदौली में हुई गोलीबारी और लूट की घटना में भी उसकी तलाश थी। 

पुलिस के अनुसार, ललन सिंह दो उपनिरीक्षक और एक बैंक कैशियर समेत सात लोगों की हत्या के मामलों में शामिल था। उस पर बैंक डकैती, कैश वैन लूट तथा सरकारी हथियार लूटने जैसे गंभीर आरोप भी थे। पुलिस अधिकारी ने बताया कि वाराणसी के पुलिस आयुक्त ने उस पर एक लाख रुपये और चंदौली के पुलिस अधीक्षक ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। पुलिस ने बताया कि ललन सिंह अपने भाइयों और गिरोह के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर आपराधिक वारदातों को अंजाम देता था। 

Leave a Reply

Next Post

कोच्चि के मालवाहक जहाज 'एमवी विशालाक्षी' में लगी भीषण आग, कोई हताहत नहीं

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 22 जून 2026। केरल के कोच्चि में आज तड़के एक निजी शिपयार्ड में मरम्मत (रिपेयरिंग) के लिए खड़े एक बड़े मालवाहक बार्ज (जहाज) में भीषण आग लग गई। यह हादसा वायपिन स्थित Sea Blue Shipyard में हुआ। आग इतनी भयानक थी कि उस […]

You May Like

कॉन्वे भारत के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर....|....भालू से भिड़े, नदी में कूदकर बचाई जान, छह बच्चों को गृहमंत्री और सीएम ने दिया बाल वीरता पुरस्कार....|....धन्वंतरि दर्शन की परंपरा: तीन पीएम, दो राष्ट्रपति और दलाई लामा ले चुके हैं दुर्लभ जड़ी-बूटियों का प्रसाद....|.... सराफा कारोबारी से डकैती का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार....|....आयुष्मान योजना में बड़ी गड़बड़ी: छत्तीसगढ़ के 16 निजी अस्पताल निलंबित....|....कॉलेज तिराहा के पास ताबड़तोड़ फायरिंग....|....हरदीप सिंह के निर्विरोध निर्वाचन पर कोर्ट जाएगी कांग्रेस....|....भोपाल में धनतेरस पर हड़ताल से बिगड़े हालात....|.... सुहाना को 'तू मिल जाए' के लिरिक्स याद देख हैरान हुए 'किंग'....|....घुटनों में दर्द को हल्के में न लें, शरीर के दूसरे हिस्सों पर भी पड़ सकता है असर