
इंडिया रिपोर्टर लाइव
रायपुर, 22 जुलाई 2026। प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार की गौधाम योजना हवाहवाई निकली, धरातल पर मात्र तीन गौधाम बनाया गया है। जिसकी क्षमता एक गौधाम की ढाई सौ पशुधन रखने की है। जिसके चलते पूरे प्रदेश में लाखों पशुधन सड़कों पर भटक रहे हैं, दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। जनहानि और पशुधन की हानि भी हो रही है। भाजपा सरकार बनते ही पूर्व बने 10,000 से अधिक गौठानों पर तालाबंदी कर दिया गया, जिसका खामियाजा किसानों को हो रहे। किसान पशुधन के फसल चराई से परेशान है।
प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा की सरकार बनने के बाद गोठानो में की गई तालाबंदी के चलते प्रदेश में पशुधन की तस्करी बढ़ गई। जिस गति से पशु तस्करी हो रही है, लगभग प्रदेश से 5 लाख से अधिक गोवंश गायब है। भाजपा जो चुनाव जीतने के लिए गौ माता की जयकारा लगाती है, सरकार बनने के बाद उसका गौ विरोधी चरित्र सामने आया है।
प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सरकार में 10,000 से अधिक गौठानों का निर्माण हुआ था। जिसमें 7000 से अधिक गोठान स्वावलंबी थे जिसमें सरकारी खजाने से एक रुपया भी खर्च नही होता था। महिला स्व सहायता समूह उन गोठानो का संचालन करती थी। किसान पैरा दान करते थे। भाजपा ने राजनीतिक द्वेष के चलते उन गोठानो के खिलाफ झूठा मनगढंत आरोप लगाकर दुष्प्रचार किया। सरकार बनते ही सबसे पहले गोठानो को बंद किया।
प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि ढाई साल में मात्र तीन गोठानों का निर्माण भाजपा की सरकार ने किया है, इससे समझ सकते हैं कि पशुधन को लेकर भारतीय जनता पार्टी की सरकार कितना गंभीर है। कांग्रेस मांग करती है की गोठानों का ताला खोला जाये, रोका-छेका अभियान शुरू किया जाए एवं पशुधन संरक्षण की दिशा में सरकार गंभीरता से काम करें।


