‘पहलगाम हमले के बाद अंतरराष्ट्रीय एकजुटता आतंकवाद के खिलाफ जीरो टोलेरेंस का सबूत, यूएन में भारत का बयान

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

न्यूयॉर्क 29 अप्रैल 2025। भारत ने संयुक्त राष्ट्र में कहा है कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद जिस तरह से अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने एकजुटता दिखाई है, वह आतंकवाद के खिलाफ जीरो टोलेरेंस का सबूत है। संयुक्त राष्ट्र में भारत की उप-स्थायी प्रतिनिधि योजना पटेल ने कहा कि ‘पहलगाम आतंकी हमला, 26/11 के मुंबई हमले के बाद आम नागरिकों पर हुआ सबसे बड़ा आतंकी हमला है। भारत दशकों से सीमापार आतंकवाद का पीड़ित रहा है और हम अच्छी तरह से समझ सकते हैं कि आतंकी घटनाओं का पीड़ितों, परिवारों और समाज पर क्या असर होता है।’

दुनिया के शीर्ष नेताओं ने किया था भारत का समर्थन
संयुक्त राष्ट्र के आतंकवाद रोधी कार्यालय में आयोजित हुए ‘विक्टिम ऑफ टेरेरिज्म एसोसिएशन नेटवर्क’ कार्यक्रम में योजना पटेल ने कहा कि ‘पहलगाम हमले के बाद जिस तरह से वैश्विक समुदाय ने भारत का समर्थन किया, हम उसकी तारीफ करते हैं।’ गौरतलब है कि पहलगाम हमले के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर, इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी, फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, इस्राइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू और संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस आदि ने एकसुर में आतंकी हमले की कड़ी निंदा की और भारत के साथ एकजुटता दिखाई थी।

सुरक्षा परिषद ने भी जारी किया था बयान
बीते हफ्ते संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने भी बयान जारी कर पहलगाम आतंकी हमले की निंदा की थी और कहा था कि हमले के जिम्मेदारों की जवाबदेही तय की जाए और दोषियों को न्याय के कटघरे में लाया जाए। साथ ही सभी सदस्य देशों से अपील की गई थी कि वे अंतरराष्ट्रीय नियमों और सुरक्षा परिषद प्रस्ताव के तहत सहयोग करें।

Leave a Reply

Next Post

600 से अधिक ठिकानों की तलाशी, डोडा-श्रीनगर और किश्तवाड़ में एक साथ छापे; आतंकियों की तलाश तेज

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव जम्मू-कश्मीर 29 अप्रैल 2025। जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ अभियान जारी है। पुलिस और सुरक्षा बलों ने सोमवार को श्रीनगर में 36 और डोडा व किश्तवाड़ में आतंकवादियों और उसके मददगारों के दर्जनों ठिकानों पर छापे मारे और तलाशी ली। पहलगाम हमले के बाद छह […]

You May Like

'जो देश का नागरिक नहीं, उसे बाहर करेंगे', घुसपैठियों को लेकर अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला....|....जेल से छूटे, फांसी घर विवाद में लटके केजरीवाल, भाजपा ने केजरीवाल को 'अराजक' करार दिया....|....'जब तक लोगों के साथ अन्याय होता रहेगा, तृणमूल संघर्ष करती रहेगी', बोले अभिषेक बनर्जी....|....ईरान पर अमेरिका-इस्राइल हमले को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, स्पेन के पीएम के बयान की तारीफ की....|....‘द केरल स्टोरी 2’ पर राहुल गांधी ने कसा तंज, मनोज तिवारी की पत्नी ने दिया जवाब; बोलीं- ‘समाज को आईना दिखा रही’....|....अब पश्चिम एशिया में मेरोप्स सिस्टम तैनात करेगा अमेरिका, ईरानी ड्रोन से बचाव की तैयारी तेज....|....‘किस्सा कोर्ट कचहरी का’ में संजीव जयसवाल का दमदार अवतार....|....₹2550 मिलियन के फ्रेश इश्यू के साथ बाजार में उतरेगी इनोविजन लिमिटेड....|....ग्लैमर से आगे बढ़कर पावर ड्रेसिंग में छाईं काशिका कपूर....|....सोनिया गांधी ने खामेनेई की हत्या पर सरकार पर किया तीखा हमला, कहा- संसद में इस पर चर्चा होनी चाहिए