धरसा विकास योजना के क्रियान्वयन की तैयारी शुरू : राज्य शासन द्वारा गठित सचिवों की समिति की पहली बैठक

indiareporterlive
शेयर करे

धरसा विकास के लिए जिलों से जानकारी मंगाने के प्रारुप पर हुई चर्चा

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर 9 अक्टूबर 2020। राज्य में धरसा विकास योजना के क्रियान्वयन की तैयारी शुरू हो गई है। इसके क्रियान्वयन के लिए अलग-अलग विभागों की योजनाओं और मनरेगा के अभिसरण के लिए सरकार द्वारा गठित विभागीय सचिवों की तीन सदस्यीय समिति की आज मंत्रालय में पहली बैठक हुई। बैठक में धरसा विकास के लिए सभी जिलों से जानकारी मंगाने के प्रारुप पर चर्चा की गई। जिलों से जानकारी प्राप्त होते ही इसके लिए मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) निर्धारित कर मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।

समिति के सदस्य पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के प्रमुख सचिव गौरव द्विवेदी, लोक निर्माण विभाग के सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी और राजस्व विभाग की सचिव सुश्री रीता शांडिल्य के साथ ही मनरेगा आयुक्त कैसर अब्दुल हक और अपर विकास आयुक्त अशोक चौबे बैठक में शामिल हुए। समिति एक सप्ताह के भीतर शासन को प्रतिवेदन सौंपेगी। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 6 अक्टूबर को स्वामी आत्मानंद की जयंती पर प्रदेश में धरसा विकास योजना शुरू किए जाने की घोषणा की थी। इसके अंतर्गत गांवों में खेत-खलिहानों तक पहुंचने के लिए धरसा के कच्चे रास्तों को पक्का बनाया जाएगा।

Leave a Reply

Next Post

कोरोना काल में भी कलीपारा के बच्चों में विद्या के पुष्प खिला रही है 'वंदना' : खेल-खेल में बच्चों को मिल रही है देश-प्रदेश की जानकारी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव कोण्डागांव 09 अक्टूबर 2020। कोविड-19 वैश्विक महामारी के दौर में जहां सारी दुनिया रूक सी गई थी वहीं इस महामारी का सबसे अधिक प्रभाव बच्चों की पढ़ाई पर पड़ा है। जहां वे स्कूलों में जाने से वंचित हुए वहीं पढ़ाई करने की रूचि भी बच्चों […]

You May Like

जालंधर में पकड़ा गया एफबीआई का मोस्ट वांटेड ठग....|....ईरानी तेल टैंकर पर अमेरिकी हमला: धू-धू कर जलता रहा जहाज....|....कहीं पेड़ों पर क्यूआर कोड, तो पहियों पर साइंस लैब....|....पूर्व उप मुख्यमंत्री के बयान ने खोले पुराने जख्म - डॉ. चरणदास महंत....|....मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह