एक दूसरे की चिंताओं के प्रति आपसी सम्मान के आधार पर कनाडा के साथ काम करने को उत्सुक : पीएम मोदी

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 10 जून 2024। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लगातार तीसरी बार देश की बागडोर संभालने के बाद दुनिया के विभिन्न देशों के नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं, जिसके लिए उन्होंने सभी का आभार जताया। मोदी ने अपने कनाडाई समकक्ष से कहा कि भारत आपसी समझ और एक-दूसरे की चिंताओं के सम्मान पर आधारित रिश्तों के मद्देनजर उनके देश के साथ मिलकर काम करने को लेकर आशान्वित है।

हम ऐतिहासिक जुड़ाव को और विकसित करेंगे।
युगांडा के राष्ट्रपति योवेरी के मुसेवेनी के शुभकामना संदेश का जवाब देते हुए मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘हम युगांडा के साथ अपनी मजबूत साझेदारी को आगे बढ़ाएंगे। हमें गर्व है कि अफ्रीका संघ जी20 का स्थायी सदस्य बन गया। हम सभी क्षेत्रों में अपने ऐतिहासिक जुड़ाव को और विकसित करेंगे।” फिनलैंड के प्रधानमंत्री पेट्टेरी ओरपो, स्लोवेनिया के प्रधानमंत्री रॉबर्ट गोलोब, अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति हामिद करजई और अरबपति व्यवसायी बिल गेट्स उन लोगों में शामिल थे, जिन्हें मोदी ने उनकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद दिया।

कनाडा के साथ काम करने को लेकर आशान्वित
उन्होंने कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के बधाई संदेश और उनकी उस टिप्पणी का भी जवाब दिया जिसमें उन्होंने कहा था कि मानवाधिकारों, विविधता और कानून के शासन पर आधारित देशों के लोगों के बीच संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए कनाडा भारत सरकार के साथ खड़ा है। उनकी शुभकामनाओं के लिए उनका शुक्रिया अदा करते हुए मोदी ने कहा, ‘‘भारत आपसी समझ और एक-दूसरे की चिंताओं का सम्मान करने पर आधारित रिश्तों के मद्देनजर कनाडा के साथ काम करने को लेकर आशान्वित है।” उत्तर अमेरिकी देश में खालिस्तानी अलगाववादियों की सक्रियता के कारण भारत और कनाडा के संबंधों में पिछले कुछ सालों से तनाव रहा है।

Leave a Reply

Next Post

काजोल के साथ काम कर चुकी इस एक्ट्रेस ने मुंबई में अपने फ्लैट में किया सुसाइड, सड़ी-गली हालत में बरामद हुआ शव

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 10 जून 2024। कतर एयरवेज की पूर्व एयर होस्टेस और अभिनेत्री नूर मालाबिका दास ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने 6 जून को लोखंडवाला स्थित उनके फ्लैट से उनका शव बरामद किया था। माना जाता है कि नूर ने […]

You May Like

मछली पकड़ने गए कारपेंटर की नदी में डूबने से मौत....|....बाबाधाम जाने वाले कांवड़ियों के लिए खुशखबरी....|....ऑक्सीजोन से विस्थापित दुकानदार क्रिस्टल आर्केड के सामने बसाए जाएंगे....|....पुलिस कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, स्वतंत्र जांच के संकेत....|....अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत....|....गौरेला में बारिश के कारण स्कूल नहीं जा पा रहे थे बच्चे....|....नवविवाहित दंपती को सोशल मीडिया पर अश्लील संदेश भेजकर किया परेशान....|....करोड़ों के स्क्रैप चोरी मामले में सीआईएसएफ के 7 जवान सस्पेंड....|....फर्जी एसीबी अधिकारी बनकर आबकारी अधिकारी से मांगी शराब और नकदी....|....कार्बन फैक्ट्री ब्लास्ट के बाद एक और लापरवाही