मोदी सबसे लंबे कार्यकाल वाले पीएम: दिल्ली सीएम से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद तक पहुंचे मंदिर; पूजा की

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 10 जून 2026। नरेंद्र मोदी अब भारत के सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री बन गए हैं। उन्होंने पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के 4,398 दिन के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। बुधवार को मोदी के प्रधानमंत्री पद पर लगातार बने रहने का 4,399वां दिन है। सीएम रेखा से लेकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तक सभी नेता मंदिरों में पहुंचे और पूजा की।

भाजपा नेताओं ने की प्रार्थना
इस अवसर पर भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के साथ दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा भी मौजूद थे। सांसद बांसुरी स्वराज और भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया सह प्रमुख संजय मयूख भी पूजा में सम्मिलित हुए। वहीं दूसरी वहीं उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने भी प्रार्थना की। दिल्ली भाजपा के निवर्तमान अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा भी उनके साथ थे। उन्होंने आज सुबह मयूर विहार फेज 1 स्थित श्री गणेश मंदिर में पूजा की।

सीएम रेखा ने की गौसेवा, पीएम मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने पर पूजा
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज किशनगंज स्थित पिंजरापोल गौशाला में गौसेवा की। उन्होंने परिसर स्थित मंदिर में पूजा-अर्चना कर सुंदरकांड का पाठ भी किया। यह आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर हुआ। इस दौरान उनके कुशल नेतृत्व, विश्वास, विकास और जनकल्याण को सराहा गया। उन्होंने देश के सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री मोदी जी के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की। उनकी सेवा, समर्पण और कार्य संस्कृति ने देश में व्यापक बदलाव का नया अध्याय लिखा है।

सांसद से लेकर मंत्री और भाजपा नेता पहुंचे मंदिर
इन सभी नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दीर्घायु के लिए प्रार्थना की। उन्होंने उनके लंबे और सफल नेतृत्व काल की कामना की। नेताओं ने देश के विकास में उनके योगदान को सराहा। यह पूजा प्रधानमंत्री द्वारा बनाए गए नए रिकॉर्ड का सम्मान करने के लिए की गई। दिल्ली सरकार के पर्यावरण मंत्री सरदार मनजिंदर सिंह सिरसा ने आज ब्रहमण समाज मंदिर में पूजा अर्चना की। जबकि चांदनी चौक से सांसद प्रवीन खंडेलवाल ने हनुमान वाटिका रामलीला मैदान में पूजा अर्चना की और पीएम की दीर्घायु एवं लम्बे सफल नेतृत्व काल के लिए प्रार्थना की।

2014 में नरेंद्र मोदी ने पहली बार ली थी पीएम पद की शपथ
मोदी ने 26 मई 2014 को पहली बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी। इसके बाद वे 2019 और 2024 में भी प्रचंड बहुमत से सत्ता में आए। प्रधानमंत्री मोदी लगातार तीन लोकसभा चुनावों में जीत हासिल करने वाले भारत के प्रभावशाली जननेताओं में से हैं। 

उन्होंने देश की राजनीति में एक नया अध्याय जोड़ा है। यह उपलब्धि उनके मजबूत जनाधार और कुशल नेतृत्व को दर्शाती है। जवाहरलाल नेहरू 13 मई 1952 से 27 मई 1964 तक लगातार प्रधानमंत्री रहे थे। आज 10 जून को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने नई दिल्ली के झंडेवालान मंदिर में पूजा अर्चना की। उन्होंने प्रधानमंत्री की दीर्घायु और लंबे सफल नेतृत्व काल के लिए प्रार्थना की। यह विशेष पूजा प्रधानमंत्री के इस ऐतिहासिक उपलब्धि के उपलक्ष्य में आयोजित की गई।

Leave a Reply

Next Post

मरवाही में चार हाथियों का उत्पात, फार्म हाउस और खेतों को पहुंचाया भारी नुकसान

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मरवाही 10 जून 2026। मरवाही वन मंडल क्षेत्र में चार हाथियों का दल लगातार उत्पात मचा रहा है। बीती रात हाथियों का समूह जंगल से निकलकर रिहायशी इलाके में पहुंच गया तो सुबह के समय एक फार्म हाउस सहित आसपास के खेतों में जमकर नुकसान […]

You May Like

मरवाही में चार हाथियों का उत्पात, फार्म हाउस और खेतों को पहुंचाया भारी नुकसान....|....मोदी सबसे लंबे कार्यकाल वाले पीएम: दिल्ली सीएम से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद तक पहुंचे मंदिर; पूजा की....|....होर्मुज से जॉर्डन तक बढ़ा युद्ध का खतरा: ईरान ने अमेरिकी ठिकाने पर दागीं मिसाइलें, पश्चिम एशिया में हाई अलर्ट....|....जोहानिसबर्ग के क्लीवलैंड में गोलीबारी, 12 लोगों की मौत और नौ घायल; मृतकों का बढ़ सकता है आंकड़ा....|....मीनाक्षी नटराजन मामले में आज चुनाव आयोग पहुंचेंगे कांग्रेस नेता, अहम मुलाकात....|....जंग के बीच अब पानी पर निशाना: ईरान के सिरिक में अमेरिकी बमबारी के बाद जलापूर्ति ठप, संकट और गहराने की आशंका....|....तृणमूल एमपी सुष्मिता देव ने दिया इस्तीफा, असम से राज्यसभा सांसद थीं ममता की पूर्व सहयोगी....|....सुशासन तिहार में मिले 37 लाख से अधिक आवेदनों का निराकरण करने का दावा खोखला - दीपक बैज....|....किशोर चंन्द्र पात्र बने एनटीपीसी कोरबा के कार्यकारी निदेशक....|....ईशा देओल की ‘घूंघट’ से खुलेगा डर का नया राज़