ट्रेलर ब्रेकडाउन से थमी रफ्तार

Indiareporter Live
शेयर करे

कोरबा-भिलाई मार्ग पर 2 किमी लंबा जाम, स्कूल बसें और यात्री घंटों फंसे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

कोरबा, 29 जुलाई 2026। आज सुबह कोरबा-भिलाई मार्ग पर गौ माता चौक से भिलाई खुर्द तक करीब 2 किलोमीटर लंबा भीषण जाम लग गया। सुबह 6 बजे से 8 बजे तक लगे इस जाम में ट्रेलर, ट्रैक्टर, चारपहिया, कार, बाइक सवारों के साथ-साथ बच्चों से भरी स्कूल बसें भी फंस गईं। जानकारी के अनुसार गौ माता चौक के पास एक ट्रेलर अचानक ब्रेक डाउन हो गया। इसके बाद पीछे से आ रहे ट्रेलरों की लंबी कतार लग गई। संकरे मार्ग और भारी वाहनों की अधिकता के कारण जाम की स्थिति देखते ही देखते विकराल हो गई।

जाम में फंसी स्कूल बसों के कारण दर्जनों बच्चे समय पर स्कूल नहीं पहुंच पाए। कई बच्चे 30-40 मिनट की देरी से कक्षाओं में पहुंचे। वहीं चांपा रेलवे स्टेशन जाने वाले यात्रियों की ट्रेन भी छूट गई। लोग घंटों वाहनों में फंसे रहने के बाद पैदल ही गंतव्य की ओर निकल पड़े। जाम की सूचना मिलते ही यातायात पुलिस मौके पर पहुंची और ब्रेक डाउन ट्रेलर को साइड में हटवाकर वाहनों को एक-एक कर निकाला। करीब 8 बजे कड़ी मशक्कत के बाद यातायात को सुचारू हो पाया। 

जाम को लेकर स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखा गया। लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर रोजाना सुबह के समय जाम की स्थिति बनती है। भारी वाहनों की अधिकता, सड़क की तंगी और ट्रैफिक प्रबंधन की कमी के कारण आमजन को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय नागरिकों ने बताया कि जाम की स्थिति से बचने के लिए कुछ लोग नहर किनारे से वैकल्पिक मार्ग अपनाने की कोशिश करते हैं लेकिन बरसात के कारण वहां कीचड़ और जलभराव की समस्या है। ऐसे में मजबूरन लोगों को इसी मार्ग से आना-जाना पड़ रहा है।

वाहन चालकों ने कहा कि प्रशासन को इस मार्ग पर सुबह के पीक आवर में भारी वाहनों के प्रवेश पर समय सीमा तय करनी चाहिए और नियमित रूप से यातायात पुलिस की तैनाती की जानी चाहिए। लोगों ने मांग की है कि गौ माता चौक से भिलाई खुर्द तक सड़क का चौड़ीकरण किया जाए और ब्रेक डाउन वाहनों को हटाने के लिए त्वरित व्यवस्था बनाई जाए। अन्यथा रोजाना लगने वाले जाम से स्कूली बच्चों, नौकरीपेशा और मरीजों को परेशानी होती रहेगी।

Leave a Reply

Next Post

जेएसडब्ल्यू प्लांट से 7.5 किलो तांबा तार चोरी

शेयर करेसिक्योरिटी गार्ड ही निकला आरोपी, अब हिरासत में इंडिया रिपोर्टर लाइव जांजगीर-चांपा, 29 जुलाई 2026। जिले के मुलमुला थाना क्षेत्र स्थित जेएसडब्ल्यू प्लांट, नरियरा में तांबे के तार चोरी के मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने प्लांट में तैनात एक सिक्योरिटी गार्ड को गिरफ्तार किया है। आरोपी के […]

You May Like

श्रीलंका लगातार दूसरी बार विमेंस एशिया कप के फाइनल में....|....लोलार्क छठ 17 सितंबर को: सात साल बाद बन रहे सात महायोग....|....मेडिकल स्टोर्स में मिली एक्सपायरी दवाइयों की बड़ी खेप....|....कोरबा पुलिस ने 110 फोन ढूंढकर मालिकों को लौटाए,चेहरे पर लौटी मुस्कान....|....दशगात्र कार्यक्रम में जादू-टोने के शक ने लिया खूनी रूप....|....सरकारी आयुर्वेद अस्पताल की कैंटीन में एक्सपायर ब्रेड से बन रहा था सैंडविच, सड़ी प्याज भी मिली....|....इंदौर की ट्रैफिक गर्ल शुभी जैन पुलिकर्मियों पर ’लेडिस जात‘कहने से भड़की....|....10 लाख पेड़ कटने का दावा सफेद झूठ, उसका दसवां हिस्सा भी नहीं काटा जाना है : सौरभ सिंह....|....कोयला मंत्रालय के संयुक्त सचिव ने की डिस्पैच और स्पेशल कैंपेन 6.0 की तैयारियों की समीक्षा....|....प्रधानमंत्री आवास पर विजय शर्मा प्रदेश की जनता को गुमराह करना बंद करे - कांग्रेस