जेएसडब्ल्यू प्लांट से 7.5 किलो तांबा तार चोरी

Indiareporter Live
शेयर करे

सिक्योरिटी गार्ड ही निकला आरोपी, अब हिरासत में

इंडिया रिपोर्टर लाइव

जांजगीर-चांपा, 29 जुलाई 2026। जिले के मुलमुला थाना क्षेत्र स्थित जेएसडब्ल्यू प्लांट, नरियरा में तांबे के तार चोरी के मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने प्लांट में तैनात एक सिक्योरिटी गार्ड को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए करीब 7.5 किलो तांबे के तार बरामद कर उसे मंगलवार को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार जेएसडब्ल्यू नरियरा के साइट मैनेजर अनिल कुमार रेड्डी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 26 जुलाई की रात पेट्रोलिंग के दौरान सेपको क्रेन एरिया में रखे करीब 7.5 किलो तांबे के तार गायब मिले। मामले की जांच के दौरान ड्यूटी पर तैनात सिक्योरिटी गार्ड आशाराम नारंगे पर संदेह होने पर मुलमुला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

प्रकरण दर्ज होने के बाद पुलिस ने आशाराम को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने चोरी करना स्वीकार कर लिया। उसने बताया कि चोरी किए गए तांबे के तार को ग्राम नरियरा स्थित एक कुएं के पास छिपाकर रखा है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर चोरी का पूरा तांबा तार बरामद कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 303(2) के तहत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

Leave a Reply

Next Post

रायगढ़ में रवि भगत पर केस दर्ज; जेल दाखिल

शेयर करेहाई स्कूल में सायकिल वितरण का किया था विरोध, गुणवत्ता पर भी उठाए थे सवाल इंडिया रिपोर्टर लाइव रायगढ़, 29 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला के कूपापानी हाई स्कूल में पूर्व भाजयुमो नेता रवि भगत ने जमकर हंगामा किया। सरस्वती सायकिल योजना के तहत बांटे जा रहे सायकिल […]

You May Like

श्रीलंका लगातार दूसरी बार विमेंस एशिया कप के फाइनल में....|....लोलार्क छठ 17 सितंबर को: सात साल बाद बन रहे सात महायोग....|....मेडिकल स्टोर्स में मिली एक्सपायरी दवाइयों की बड़ी खेप....|....कोरबा पुलिस ने 110 फोन ढूंढकर मालिकों को लौटाए,चेहरे पर लौटी मुस्कान....|....दशगात्र कार्यक्रम में जादू-टोने के शक ने लिया खूनी रूप....|....सरकारी आयुर्वेद अस्पताल की कैंटीन में एक्सपायर ब्रेड से बन रहा था सैंडविच, सड़ी प्याज भी मिली....|....इंदौर की ट्रैफिक गर्ल शुभी जैन पुलिकर्मियों पर ’लेडिस जात‘कहने से भड़की....|....10 लाख पेड़ कटने का दावा सफेद झूठ, उसका दसवां हिस्सा भी नहीं काटा जाना है : सौरभ सिंह....|....कोयला मंत्रालय के संयुक्त सचिव ने की डिस्पैच और स्पेशल कैंपेन 6.0 की तैयारियों की समीक्षा....|....प्रधानमंत्री आवास पर विजय शर्मा प्रदेश की जनता को गुमराह करना बंद करे - कांग्रेस