भारतवंशी उम्मीदवार उलझे, रामास्वामी ने हेली को बताया फासीवादी-भ्रष्ट, मिला ये जवाब

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 07 दिसंबर 2023। रिपब्लिकन से राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनने के लिए तमाम उम्मीदवारों में रेस चल रही है। जहां एक तरफ भारतीय मूल के विवेक रामास्वामी तो वहीं निक्की हेली भी रिपब्लिकन पार्टी से राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनने की जोर अजमाइश कर रही है। ऐसे में एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का खेल जारी है। बायोटेक उद्यमी रामास्वामी ने हेली को फासीवादी और भ्रष्ट करार दिया है।  रिपब्लिकन पार्टी की राष्ट्रपति उम्मीदवारों के बीच हुई चौथी बहस के दौरान रामास्वामी ने एरिजोना में दक्षिण कैरोलिना की पूर्व गवर्नर और संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की राजदूत निक्की हेली के खिलाफ आरोपों की झड़ी लगा दी। बता दें, बहस में सिर्फ चार उम्मीदवार शामिल हुए। इनके अलावा, न्यू जर्सी के पूर्व गवर्नर क्रिस क्रिस्टी और फ्लोरिडा के गवर्नर रॉन डेसैंटिस मौजूद थे। रिपब्लिकन पार्टी की उम्मीदवारी की दौड़ में सबसे आगे चल रहे पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर बहस में हिस्सा नहीं लिया और इसके बजाय फ्लोरिडा में चंदा इकट्ठा करने में समय बिताया। 

निक्की यानी भ्रष्टाचार
बहस में भाग लेते हुए 38 वर्षीय रामास्वामी ने हेली को भ्रष्ट बताया। उन्होंने एक कागज का टुकड़ा दिखाया, जिसमें निक्की यानी भ्रष्टाचार (NIKKI = CORRUPT) लिखा था। इतना ही नहीं उन्होंने निक्की को कठपुतली बताया। 

भारतीय मूल के विवेक रामास्वामी ने निक्की हेली की पूरी जीवन पर ध्यान दिलाते हुए कहा कि जब उन्होंने संयुक्त राष्ट्र छोड़ा था तो वह दिवालिया हो गई थीं। इसके बाद अचानक से सैन्य ठेकेदार बन गईं। यह गणित आपस में नहीं जुड़ पा रहा है। यह इस तथ्य को स्पष्ट करता है कि वह भ्रष्ट हैं। 

मेरे पास समय नहीं
इन सब पर 51 वर्षीय हेली ने कहा कि इन सब बातों पर जवाब देने के लिए मेरे पास समय नहीं है। हालांकि, रामास्वामी ने हार नहीं मानी और हेली पर हमला जारी रखा। उन्होंने आरोप लगाया, ‘बाइडन शासन से अधिक फासीवादी एकमात्र व्यक्ति अब निक्की हेली हैं, जो सोचती हैं कि सरकार को उन सभी व्यक्तियों की पहचान आईडी के साथ करनी चाहिए।’

उन्होंने कहा कि यह स्वतंत्रता नहीं है, यह फासीवाद है। उन्हें व्हाइट हाउस क्या सत्ता के आसपास भी नहीं आने देना चाहिए। बता दें, रामास्वामी हेली की एक हालिया टिप्पणी का जिक्र कर रहे थे, जिसमें उन्होंने कहा था कि सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं को नाम से सत्यापित करने की आवश्यकता है।

Leave a Reply

Next Post

सड़क हादसे में घायल को अस्पताल पहुंचाने पर मिलेंगे 2000 रुपये, पंजाब में फरिश्ते योजना होगी शुरू

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर चंडीगढ़ 07 दिसंबर 2023। पंजाब में सड़क हादसों में घायल लोगों को अस्पताल पहुंचाने वाले को राज्य सरकार सम्मान के तौर पर 2000 रुपये देगी। व्यक्ति से पुलिस या अस्पताल प्रशासन तब तक कोई पूछताछ नहीं करेगा जब तक वह खुद चश्मदीद गवाह न बनना चाहे। […]

You May Like

मणिपुर में दो खूंखार उग्रवादी गिरफ्तार, सुरक्षा एजेंसियों की बड़ी सफलता....|....SIPRI रिपोर्ट का बड़ा खुलासा: चीन का हथियार घर बना पाकिस्तान ! कुल आयात का 80 प्रतिशत भंडार बीजिंग से आया....|....करूर भगदड़ मामला: अभिनेता विजय से सीबीआई फिर करेगी पूछताछ, समन देकर कहा- मंगलवार को पेश हों....|....पश्चिम एशिया संकट: संसद में जयशंकर बोले- संवाद और कूटनीति जरूरी; जानें भारतीयों को वापस लाने पर क्या कहा....|....बेगूसराय कोर्ट को फिर बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मचा हड़कंप; हर कोने की हो रही जांच....|....बंगाल में पकड़े गए दो बांग्लादेशी नागरिक, बांग्लादेश के युवा नेता हादी की हत्या में थे शामिल....|....शक्ति की समृद्धि: परिवार के भीतर सोच बदलना लक्ष्य, साक्षी मलिक की अपील- दायरे से बाहर निकलें महिलाएं....|....सिंगर रिहाना के घर पर हुई फायरिंग, गोली चलाने वाली महिला हुई गिरफ्तार....|....भूकंप जोन-6 का नया नक्शा रद्द: सरकार ने फिर लागू किया पुराना सिस्मिक मानक, जानें नए मानकों पर क्या सवाल उठे....|....अमेरिकी संसद में एच-1बी प्रतिबंधों को खत्म करने के लिए विधेयक पेश, ट्रंप के फैसले पर सवाल