‘यह बदले की राजनीति नहीं, हम बस न्याय चाहते हैं’, कोरोना में हुईं मौतों की जांच पर बोले शिवकुमार

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बंगलुरू 20 अगस्त 2023। कोरोना काल में भाजपा सरकार के दौरान अस्पतालों में हुईं कथित अनियमिताओं की कर्नाटक सरकार जांच करेगी। कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार का कहना है कि ‘उनकी सरकार, बदले की राजनीति नहीं कर रही है, वह बस चाहते हैं कि लोगों को न्याय मिले। डीके शिवकुमार ने कहा कि ‘कोरोना काल में ऑक्सीजन की कमी से 36 लोगों की मौत हुई थी लेकिन तत्कालीन मंत्री ने कहा था कि सिर्फ तीन लोगों की मौत हुई थी। क्या हमें इसकी जांच नहीं करनी चाहिए? स्टाफ के एक कर्मचारी को निलंबित नहीं किया गया और किसी की भी जवाबदेयी तय नहीं की गई।’  

इन बातों की जांच करेगी जांच समिति
बता दें कि कर्नाटक सरकार ने कोरोना महामारी के दौरान कथित अनियमितताओं की जांच के लिए एक जांच समिति का गठन किया है। इस समिति की अध्यक्षता कर्नाटक हाईकोर्ट के पूर्व जज जॉन माइकल डी कुन्हा करेंगे। सरकार ने जांच समिति को तीन महीने में रिपोर्ट सौंपने को कहा है। जांच समिति को दवाओं और अन्य सामान की खरीद, टेस्ट किट की खरीद, वेंटिलेटर्स के आवंटन आदि की जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। कोरोना के दौरान ऑक्सीजन की कमी से हुईं मौतों की भी समिति द्वारा जांच की जाएगी। 

कर्नाटक विधानसभा की पीएसी की कोरोना काल की एक रिपोर्ट बीती जुलाई में विधानसभा में पेश की गई। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि राज्य का स्वास्थ्य विभाग कोरोना काल के दौरान दवाईयों की खरीद, बेड आवंटन और अन्य जरूरी चीजों के बिल पेश करने में नाकाम रहा। कोरोना के दौरान मौतों के आंकड़ों में भी अनियमितता पाई गई है। जिनकी अब जांच की जाएगी।  

सीएम बोले- दिवालिया हो गई है भाजपा
वहीं राज्य के सीएम सिद्धारमैया ने कहा कि ‘हमें सत्ता में आए तीन महीने हो गए हैं लेकिन अभी तक भाजपा नेता विपक्ष का चुनाव नहीं कर पाई है। भाजपा राज्य में दिवालिया हो चुकी है। जो भी कांग्रेस में आना चाहता है, हम उसका स्वागत करेंगे। जो लोग हमारी पार्टी की विचारधारा से सहमत हैं, उनके पास यह अच्छा मौका है।’

Leave a Reply

Next Post

 'अनुच्छेद 35ए ने समानता और मौलिक अधिकार छीने', 370 मामले पर सुनवाई के दौरान सीजेआई की टिप्पणी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 29 अगस्त 2023। अनुच्छेद-370 निरस्त करने के खिलाफ चल रही कानूनी बहस के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 35ए लागू किए जाने से वस्तुतः मौलिक अधिकार छीने गए। इस अनुच्छेद ने राज्य सरकार के तहत रोजगार, अचल संपत्तियों के […]

You May Like

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वेस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत....|....वैध परिवहन के दस्तावेज नहीं दे सकी फर्म....|....शिवपुरी का हाईटेक पोस्ट ऑफिस बना देश का मॉडल....|....पत्नी का शव गोद में लेकर रोता रहा पति....|....जहरीली शराब से मौतों पर कांग्रेस का हमला....|....रक्षाबंधन के बाद ससुराल लौटी नवविवाहिता की संदिग्ध मौत....|....कोरबा में चोरों का दुस्साहस: पहले 5 बिजली खंभे तोड़े....|....चौबीस घंटे बाद एनटीपीसी कोरबा के तीन यूनिट फिर चालू....|....भारतीय महिला टीम ने लगाई जीत की हैट्रिक....|....जालंधर में पकड़ा गया एफबीआई का मोस्ट वांटेड ठग