कई राज्यों में शीतलहर, पहाड़ों से आ रही ठंडी हवाओं ने मैदानों में बढ़ाई ठिठुरन, IMD का अलर्ट

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 07 दिसंबर 2025। उत्तर भारत के कई हिस्से दिसंबर के शुरुआती दिनों में ही कड़ाके की ठंड, तेज शीतलहर, घने कोहरे की चपेट में आ गए हैं। पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी के चलते जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल में कई जगह पारा शून्य से नीचे चला गया है। अगले कुछ दिन में दिल्ली, एनसीआर समेत उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा के मैदानी इलाकों में भी ठंड बढ़ने के आसार हैं। यूपी में 5 डिग्री तापमान के साथ कानपुर सबसे ठंडा रहा, जबकि इटावा 5.6 डिग्री के साथ दूसरे स्थान पर रहा। 

दिल्ली-एनसीआर सर्दी के साथ जहरीली हवा की मार भी झेल रहा है और हवा की गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में बनी हुई है। दिल्ली में शनिवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 335 दर्ज किया गया, जो बेहद खराब श्रेणी है। पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का सीधा असर दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में महसूस होगा। इन राज्यों में 7-8 दिसंबर को शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। पहाड़ों से आने वाली ठंडी हवाएं मैदानी इलाकों में तापमान को और नीचे ले जा सकती हैं। कई स्थानों पर सुबह-शाम ठंड और कोहरा बढ़ने की संभावना जताई गई है। घने कोहरे की वजह से कई इलाकों में दृश्यता कम होने की आशंका है, जिससे रेल-उड़ान सेवाओं पर भी असर पड़ सकता है।

हिमाचल में ऊंचाई वाले क्षेत्रों में गिरेगी बर्फ, ताबो में पारा-4.4
हिमाचल के लाहौल-स्पीति में बर्फबारी के आसार हैं। 8-9 दिसंबर को चंबा, कांगड़ा और कुल्लू के ऊंचे इलाकों में भी हिमपात का अनुमान है। मंडी व बिलासपुर में सुबह के समय घने कोहरे के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। कुकुमसेरी में -5.6 व ताबो में -4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राजस्थान में 18 शहरों का पारा 10 डिग्री से नीचे
राजस्थान के 18 शहरों का न्यूनतम तापमान शनिवार को 10 डिग्री से नीचे रहा। सीकर का फतेहपुर सबसे ठंडा रहा, जहां पारा 2.3 डिग्री रहा। सीकर में पारा 3 डिग्री, नागौर का 3.3 डिग्री, चूरू का 4.5, अलवर का 5 और पाली का 5.6 डिग्री दर्ज हुआ।

Leave a Reply

Next Post

पुतिन के भारत दौरे पर हाई-टेक किला बन गया था ITC मौर्या, NSG और एंटी-ड्रोन गन थे तैनात

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 07 दिसंबर 2025। जब रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन नई दिल्ली आए थे, तब 5-स्टार होटल ITC मौर्या को पूरी तरह लॉकडाउन में बदलकर एक हाई-टेक सुरक्षा किले में तब्दील किया गया था। 437 कमरों वाला पूरा होटल केवल रूसी डेलीगेशन और भारतीय […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं