हिमाचल में ठंड की दस्तक

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

शिमला, 28 सितंबर 2026। हिमाचल प्रदेश में सितंबर के आखिरी दिनों में मौसम एक बार फिर सक्रिय हो गया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के शिमला केंद्र की ओर से 28 सितंबर 2026 को दोपहर 1 बजे जारी राज्य दैनिक मौसम बुलेटिन में कई इलाकों में बारिश की संभावना जताई गई है। पिछले 24 घंटों के दौरान भी प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई, जबकि अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश दर्ज की गई। वहीं, सोमवार को राजधानी शिमला में सुबह से ही बादल छाए हुए थे। जिसके बाद बारिश भी हुई है जिससे ठंडक बढ़ गई है। 

मौसम विभाग के मुताबिक 28 सितंबर को राज्य में कई जगह हल्की से मध्यम बारिश/बर्फबारी हो सकती है। वहीं कुछ स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश या बर्फबारी की संभावना है। इसके बाद 29 सितंबर को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि सप्ताह के बाकी दिनों में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने का पूर्वानुमान है।

कांगड़ा, मंडी और सिरमौर में विशेष सतर्कता
जिलावार पूर्वानुमान में कांगड़ा में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश, जबकि मंडी और सिरमौर में एक-दो स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश की संभावना जताई गई है। किन्नौर में कुछ स्थानों पर मध्यम बारिश/बर्फबारी का अनुमान है। मौसम विभाग ने भारी बारिश वाले संभावित इलाकों में लोगों को खास सावधानी बरतने की सलाह दी है। ऐसे क्षेत्रों में भूस्खलन और जमीन धंसने, नदियों-नालों का जलस्तर बढ़ने और निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन सकती है। बारिश के कारण सड़कें फिसलन भरी होने और दृश्यता कम होने से वाहन चलाने में भी परेशानी हो सकती है।

किन्नौर और लाहौल-स्पीति में तेज हवाएं
28 सितंबर को किन्नौर और लाहौल-स्पीति में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना भी जताई गई है।

29 सितंबर के बाद मौसम साफ होने के संकेत
मौसम विभाग के सात दिन के पूर्वानुमान के अनुसार 30 सितंबर से 4 अक्टूबर तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने की संभावना है। 29 सितंबर को कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है, लेकिन इसके बाद बारिश की गतिविधियों में कमी आने का अनुमान है।

कहां कितनी बारिश हुई?
पिछले 24 घंटों में कांगड़ा एयरो में 7 सेंटीमीटर, धर्मशाला में 6 सेंटीमीटर, सांगला में 5 सेंटीमीटर और सराहन व कटौला में 4-4 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई। पांवटा, कल्पा और जोगिंदरनगर में 3-3 सेंटीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई। तापमान की बात करें तो आज सबसे कम न्यूनतम तापमान ताबो में 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि पिछले दिन सबसे अधिक अधिकतम तापमान ऊना में 33.4 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने लोगों को भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में जाने से बचने, नदी-नालों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने, वाहन चलाते समय गति सीमा और ट्रैफिक संबंधी निर्देशों का पालन करने तथा मौसम संबंधी अलर्ट पर नजर रखने की सलाह दी है। 

Leave a Reply

Next Post

फर्जी आईएएस तृप्ति सिंह केस में शिकायतकर्ता रोहित भी आरोपी

शेयर करेनौकरी लगवाने झांसा देने का आरोप, एफआईआर दर्ज इंडिया रिपोर्टर लाइव भोपाल, 28 सितंबर 2026। फर्जी आईएएस बनकर ठगी के आरोपों में घिरी तृप्ति सिंह के मामले में पुलिस जांच के दौरान नया मोड़ सामने आया है। जिस रोहित लिल्हारे ने तृप्ति के खिलाफ सबसे पहले शिकायत दर्ज कराई […]

You May Like

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग....|....माता-पिता पहुंचे पुलिस के पास, पीछे से बेटे ने लगाई फांसी....|.... जमशेदपुर में तीन युवकों पर फायरिंग करके भागे चार शूटर गिरफ्तार....|....सीएम साय के निर्देश पर बाढ़ प्रभावितों के लिए राहत और बचाव कार्य तेज, मुआवजा देगी सरकार....|....किशोर के साथ मारपीट कर बनाया आपत्तिजनक वीडियो....|....छत्तीसगढ़ के जनभागीदारी आधारित नवाचारों को मिल रही राष्ट्रीय पहचान: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय....|....कांग्रेस नेता त्रिलोक चंद्र श्रीवास ने सहयोगियों सहित प्रभारी महासचिव सुखदेव भगत का किया स्वागत....|....शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर फिर हुआ पथराव....|....हादसे के बाद राजवाड़ा चौक से सिटी बसें हुई गायब....|....फर्जी आईएएस तृप्ति सिंह केस में शिकायतकर्ता रोहित भी आरोपी