पेड़ बचाओ का महत्वपूर्ण सन्देश देती है देव शर्मा, स्मृति कश्यप स्टारर फ़िल्म “आ भी जा ओ पिया”

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 10 अक्टूबर 2022। फ़िल्म यारियां फेम देव शर्मा और स्टार प्लस के सीरियल विद्रोही फेम अभिनेत्री स्मृति कश्यप की फ़िल्म “आ भी जा ओ पिया” इस सप्ताह रिलीज हो गई है जो पेड़ बचाओ का बड़ा सन्देश देती है। जोहर एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले बनी यह फ़िल्म झारखंड की मनोरम लोकेशन्स में शूट हुई है। झारखंड में फ़िल्म टैक्स फ्री और झरखण्ड सरकार द्वारा सब्सिडी की घोषणा भी कर दी गई है। फ़िल्म में झरखण्ड के कई स्थानीय कलाकारों ने भी काम किया है। फ़िल्म “आ भी जा ओ पिया” एक बेहद प्यारी सी प्रेम कहानी है जो दिलों को छू लेती है। आज के समय मे पेड़ पौधों को बचाने की जरूरत सबसे अधिक है, और यही मैसेज फ़िल्म में दिया गया है। फ़िल्म में एंटरटेनमेंट का सभी साधन है वहीं यह महत्वपूर्ण सन्देश भी है कि पेड़ बचाने का काम सबसे जरूरी है। आज वायु प्रदूषण सबसे बड़ी समस्या है ऐसे में हम सबकी जिम्मेदारी है कि पेड़ को कटने से बचाएं, नए पौधे लगाएं। इसी मैसेज को आ भी जा ओ पिया में पेश किया गया है। तमिल सीरियल रोजा फेम ऎक्ट्रेस स्मृति कश्यप ने इस फ़िल्म से बॉलीवुड में एंट्री की है। वह स्क्रीन पर बेहद कोमल और मासूम दिखाई दी हैं। देव शर्मा के साथ उनकी केमिस्ट्री भी काफी अच्छी है।

फ़िल्म का संगीत भी इसका प्लस पॉइंट है। कई खूबसूरत गाने हैं जो कहानी को आगे बढाते हैं। देव शर्मा, स्मृति कश्यप के अलावा फिल्म में मुकुल नाग, संजी दासगुप्ता, अभिजीत लहरी, राकेश श्रीवास्तव, अनुराग मिश्रा, सीमा मोदी, ऋचा कालरा, शीश खान, पूजा घोष आदि ने भी अपनी अपनी भूमिकाओं को बखूबी निभाया है।

Leave a Reply

Next Post

मुलायम सिंह यादव का हर दौर में कायम रहा जलवा, हमेशा रहे समर्थकों के 'नेताजी'; चरखा दांव रहा मशहूर

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव लखनऊ 10 अक्टूबर 2022। समाजवादी पार्टी के संस्थापक रहे मुलायम सिंह यादव के निधन के साथ ही उत्तर प्रदेश और देश की राजनीति में एक युग का अवसान हो गया है। राम मनोहर लोहिया, जय प्रकाश नारायण से लेकर चौधरी चरण सिंह तक के साथ […]

You May Like

इंदौर में महिला की हत्या की आशंका, 25 दिन पहले हुआ था लव मैरेज....|....भोपाल के करोंद में रविवार को मटकी फोड़ का महासंग्राम....|....सीएम बोले-सुप्रीम कोर्ट में मजबूती से रखेंगे पक्ष, बेहतर समाधान निकालेंगे....|....बाईपास की मांग को लेकर पदयात्रा का ऐलान पड़ा भारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे को नोटिस....|....मृत भालू के नाखून काटकर ले गए थे आरोपी, वन विभाग ने दो को दबोचा....|....195वीं बटालियन सीआरपीएफ ने मनाया 20वां स्थापना दिवस....|....अब थाना बनेगा ‘एसपी ऑफिस’....|....वेतन एरियर जारी करने के बदले 10 हजार की रिश्वत....|....हथियारों का रास्ता छोड़ा, अब घर लौटे 50 पूर्व माओवादी....|....तुकाराम की राह पर चला बेंगलूरु खाद्य सुरक्षा विभाग