क्रिप्टोकरेंसी उद्योग के दिग्गज चांगपेंग झाओ ने कहा- लोकतंत्र में सुनवाई नहीं

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

अबू धाबी, 03 अक्टूबर 2026। सफेद निसान एसयूवी की ड्राइविंग सीट पर बैठे 49 वर्षीय चांगपेंग झाओ (सीजेड) विंडशील्ड पर आईफोन टिकाकर गाड़ी चलाते हुए खुद को किसी आम कैब ड्राइवर की तरह पेश करते हैं और हंसते हुए कहते हैं ये मेरी लैम्बोर्गिनी है। हकीकत यह है कि यह आम आदमी दुनिया के क्रिप्टोकरेंसी उद्योग का सबसे अमीर और शक्तिशाली शख्स है, जिसकी कुल संपत्ति लगभग 114 अरब डॉलर यानी करीब 10.83 लाख करोड़ रुपये आंकी गई है। हाल ही में अमेरिकी न्याय विभाग की ओर से मनी लॉन्ड्रिंग और आतंकवादियों व रूसी सिंडिकेट्स के लिए वित्तीय पनाहगाह बनने के आरोपों में जेल भेजे जा चुके झाओ चार महीने की कैद काटकर बाहर आए हैं। अक्तूबर में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से अप्रत्याशित प्रेसिडेंशियल पार्डन (माफी) पाने के बाद झाओ अब संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की राजधानी अबू धाबी के सादियात द्वीप पर 9 बेडरूम वाले आलीशान विला, चार बॉडीगार्ड्स, शेफ और दा मून नामक लग्जरी यॉट के साथ बेखौफ जिंदगी बिता रहे हैं। वह किसी राष्ट्राध्यक्ष की तरह प्राइवेट जेट से एशिया भर के मुल्कों में घूमते हैं। किर्गिस्तान के राष्ट्रपति के साथ स्कीइंग करते हैं।

ट्रंप के बेटे के साथ गहरे कारोबारी रिश्ते 
झाओ के मौजूदा रसूख की सबसे बड़ी बुनियाद दुनिया के दो सबसे प्रभावशाली राजनीतिक परिवारों के साथ उनकी गहरी कारोबारी सांठगांठ है। पिछले साल झाओ की कंपनी बाइनेंस ने ट्रंप और उनके बेटों के क्रिप्टो स्टार्टअप वर्ल्ड लिबर्टी फाइनेंशियल के साथ कारोबारी रिश्ता कायम किया। इस कंपनी ने पिछले साल ट्रंप को 79.9 करोड़ डॉलर की कमाई कराई। अमीरात के सरकारी फंड एमजीएक्स ने बाइनेंस में दो अरब डॉलर (करीब 19,000 करोड़ रुपये) का निवेश करने के लिए ट्रंप परिवार के अप्रमाणित स्टेबलकॉइन यूएसडी1 का उपयोग किया। इसके ठीक बाद अमेरिका ने यूएई को एआई चिप्स के निर्यात की मंजूरी दी और अक्तूबर में ट्रंप ने झाओ को माफी दे दी। अमेरिकी सीनेटर रिचर्ड ब्लूमेंथल ने इसे इतिहास का सबसे निर्लज्ज और अभूतपूर्व भ्रष्टाचार करार दिया है।

विवादित बयानों से सनसनी
न्यूयॉर्क टाइम्स के साथ बातचीत के दौरान जब झाओ की गाड़ी अबू धाबी के राष्ट्रपति भवन कसर अल वतन के सामने से गुजरी, तो उन्होंने लोकतांत्रिक व्यवस्था पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि पिछली दो सदियों से लोकतंत्र को पवित्र माना जाता रहा है, लेकिन सच यह है कि लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं बेहद अक्षम और  सुस्त होती हैं। यदि आपके पास कोई परोपकारी तानाशाह हो, तो व्यवस्था बेहद कुशल हो जाती है। वहां कोई बेतुकी बहस नहीं होती और फालतू चीजों में समय बर्बाद नहीं होता।

4 महीने जेल और 40 करोड़ का जुर्माना
झाओ को 2024 में अमेरिका में मनी लॉन्ड्रिंग रोधी कानून के उल्लंघन का दोषी पाया गया और वह कैलिफोर्निया की लोम्पोक जेल में 4 महीने कैद में रहे। उनकी कंपनी पर 4.3 अरब डॉलर (करीब 40,850 करोड़ रुपये) का जुर्माना लगा, लेकिन झाओ की अरबों डॉलर की दौलत सुरक्षित रही।

झाओ की दास्तान-बेलगाम पूंजीवाद का आईना…
झाओ की यह दास्तान 21वीं सदी के उस बेलगाम वित्तीय पूंजीवाद का सबसे चौंकाने वाला आईना है, जहां कानूनी सीमाएं, राष्ट्रीय सुरक्षा और अदालती सजाएं सिर्फ आम नागरिकों के लिए मायने रखती हैं। जिस शख्स के एक्सचेंज ने दुनिया भर के ड्रग तस्करों और आतंकियों के अरबों डॉलर का काला धन सफेद किया, वह 4 महीने की मामूली सजा और भारी राजनीतिक चंदे के दम पर राष्ट्रपति से माफी पाकर आज खाड़ी के महलों में बादशाह की तरह घूम रहा है।

Leave a Reply

Next Post

ट्रंप का दावा- ईरान जंग खत्म होते ही गिरेंगे तेल के दाम

शेयर करेबोले- तेहरान के पास कभी नहीं होगा परमाणु हथियार इंडिया रिपोर्टर लाइव वॉशिंगटन, 03 अक्टूबर 2026। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ जारी युद्ध, तेल की कीमतों और अमेरिका में महंगाई को लेकर कई दावे किए हैं। ट्रंप ने कहा कि युद्ध खत्म होने के बाद […]

You May Like

ईशान किशन के नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि, टी 20 में एक हजार रन पूरे....|....मातृभूमि: पक्की हो गई सलमान खान की फिल्म के रिलीज होने की राह....|....कोमल रानी: 'फिल्म की घोषणा की, ना कि अफेयर की'....|....जितिया स्नान पर यमुना में डूबकर दो युवतियों की मौत....|....असिस्टेंट लाइब्रेरियन नियुक्ति को चुनौती देने वाली याचिका खारिज....|....लेबड़-नयागांव फोरलेन पर बाइक को अज्ञात वाहन ने रौंदा....|....'कम से कम 5 बच्चे पैदा करें हिंदू' खरगोन-बड़वानी सांसद का बड़ा बयान....|....ट्रंप का दावा- ईरान जंग खत्म होते ही गिरेंगे तेल के दाम....|....क्रिप्टोकरेंसी उद्योग के दिग्गज चांगपेंग झाओ ने कहा- लोकतंत्र में सुनवाई नहीं....|....एफबीआई के राज अब होंगे बेपर्दा?: काश पटेल की गोपनीय रिपोर्ट ने बढ़ाई हलचल