पाकिस्तानी अल्पसंख्यकों की दुर्दशा US कांग्रेस में उजागर; क्रिकेटर कनेरिया का दर्द छलका

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

वांशिगटन 13 मार्च 2025। अमेरिका में एक कार्यक्रम के दौरान पाकिस्तान में उत्पीड़न का शिकार हुए लोगों ने अपनी आवाज बुलंद की। पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर दानिश कनेरिया इसमें शामिल होने वाले चर्चित चेहरों में प्रमुख रहे। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान में दुर्दशा और भेदभाव झेलने वाले लोगों ने अपनी आवाज उठाने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में उन्हें और मान सम्मान मिल सकता था, लेकिन उनका करियर तबाह कर दिया गया। कनेरिया ने इस आयोजन के मकसद के बारे में कहा, अमेरिका को पाकिस्तान में हो रहे गलत बर्ताव के खिलाफ जानकारी देने का प्रयास किया गया है। पीड़ित वर्ग पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई की अपेक्षा करता है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में भेदभाव के कारण लोगों को जिस तरीके का संघर्ष करना पड़ा, उसके बारे में आम लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया गया है। कनेरिया ने कहा कि उनके साथ जिस तरीके का भेदभाव हुआ, समान अवसर नहीं दिए गए, इस कारण उनका क्रिकेट करियर चौपट हो गया।

जब कराची की सड़क पर पत्रकार की नृशंस हत्या हुई
पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों की दुर्दशा’ पर अमेरिकी कांग्रेस की ब्रीफिंग में वॉल स्ट्रीट जर्नल की पूर्व रिपोर्टर असरा नोमानी ने भी अपना डरावना अनुभव साझा किया। उन्होंने बताया, “मैंने कराची, पाकिस्तान की सड़कों पर सांप्रदायिकता का वीभत्स तांडव देखा है। मेरे मित्र पत्रकार और सहकर्मी, डैनियल पर्ल का 2002 में अपहरण हुआ था। उसके बाद उनका सिर धड़ से अलग कर दिया गया। पाकिस्तान में बहुत से अल्पसंख्यकों को समान नागरिक होने के अधिकार हासिल नहीं है। सबको एक जैसी स्वतंत्रता नहीं दी जाती। बहुसंख्यक समाज की तरफ से अल्पसंख्यकों पर अपना दबदबा कायम रखने का प्रयास होता है। 

विशेष रूप से पाकिस्तान में महिलाओं की दुर्दशा पर बात करने का प्रयास
पाकिस्तान में धार्मिक अल्पसंख्यक के रूप में अनुभव साझा करते हुए शिया मुस्लिम महिला जेबा मोहम्मद ने बताया, ‘हम सब अमेरिका में पाकिस्तानी सरकार के खिलाफ बोलने के लिए एकजुट हुए हैं। वहां की सरकार अल्पसंख्यक समाज पर दबाव डाल रही है, साथ ही उन लोगों के खिलाफ भी हम आवाज बुलंद कर रहे हैं, जिनकी आवाज उठाने वाला कोई नहीं है। विशेष रूप से हम उन महिलाओं के बारे में बात कर रहे हैं जो पाकिस्तान में पीड़ित हैं। पाकिस्तान एक ऐसा देश है जो अल्पसंख्यक धर्म के खिलाफ महिलाओं पर दबाव डाल रहा है। हम दुर्दशा को उजागर करने के साथ-साथ उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं।

Leave a Reply

Next Post

फरीदपुर में चाचा-भतीजे की हत्या, हमलावरों ने दिनदहाड़े गोलियों से भूना; दो आरोपी हिरासत में

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव बरेली 13 मार्च 2025। बरेली के फरीदपुर थाना क्षेत्र के घारमपुर गांव में बृहस्पतिवार सुबह करीब आठ बजे बाइक सवार चाचा-भतीजे की हत्या कर दी गई। हमलावरों ने दोनों पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं, जिससे दोनों को भगाने तक का मौका नहीं मिला। दोहरे हत्याकांड की सूचना […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं