टाइगर श्रॉफ एक बार फिर बबलू बनकर दिखाएंगे हीरोपंती, इस दिन रिलीज होगा ट्रेलर

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 16 मार्च 2022। टाइगर श्रॉफ ने साल 2014 में फिल्म ‘हीरोपंती’ से बॉलीवुड में कदम रखा था। डेब्यू फिल्म से ही उन्हें दर्शकों का खूब प्यार मिला था। फिल्म में कृति के साथ रोमांस, दमदार एक्शन और अमेजिंग डायलॉग्स ने ऑडियंस का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। अब जल्द ही इस फिल्म के सीक्वल के साथ टाइगर श्रॉफ अपनी हीरोपंती दिखाने का रहे हैं। कई पोस्टर सामने आने के बाद अब फिल्म का एक और नया पोस्टर रिलीज हुआ और इसी के साथ मेकर्स ने ‘हीरोपंती 2’ की ट्रेलर रिलीज की घोषणा भी की। फिल्म का जो नया पोस्टर रिलीज हुआ है उसमें टाइगर श्रॉफ सूट पहने और टाई लगाए हुए टिप-टॉप नजर आ रहे हैं। पोस्टर में वह गाड़ी के बोनट पर पैर रखकर बैठे हुए हैं और हाथो में ग्लब्स पहने हुए बन्दूक ली हुई है। इस पोस्टर में कई लोग उन पर गन ताने हुए हैं। पोस्टर में टाइगर श्रॉफ का रफ एंड टफ लुक हैं। पोस्टर रिलीज के साथ ही उनके किरदार के नाम को भी हाईलाइट किया गया। इस नए पोस्टर को रिलीज करने के साथ ही टाइगर श्रॉफ ने कैप्शन में लिखा, ‘एक्शन, स्वैग और हीरोपंती, सबको आती नहीं और मेरी जाती नहीं’।

इस दिन रिलीज होगा हीरोपंती 2 का ट्रेलर

हीरोपंती 2 से अपने इस नए पोस्टर को रिलीज करने के साथ ही टाइगर श्रॉफ ने ये भी बताया कि उनकी फिल्म का ट्रेलर कल 12 बजे रिलीज हो रहा है। टाइगर श्रॉफ द्वारा ट्रेलर रिलीज की घोषणा और इस पोस्टर ने फैंस की उत्सुकता को भी बढ़ा दिया है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘हीरो इज बैक’। दूसरे यूजर ने लिखा, ‘मैं अपने हीरो का इन्तजार कर रहा हूं’। अन्य यूजर ने लिखा, ‘मैं अपने हीरो टाइगर श्रॉफ के लिए बहुत ही ज्यादा उत्सुक हूं। मैं आपसे बहुत ज्यादा प्यार करता हूं’। इस पोस्ट को अब तक 1 लाख 42 हजार से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं।

टाइगर श्रॉफ के साथ ये अभिनेत्री आएंगी नजर

इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ के साथ मुख्य भूमिका में तारा सुतारिया नजर आएंगी, जो इससे पहले अभिनेता के साथ फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ में काम कर चुकी हैं। इस फिल्म में इन दोनों के अलावा नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी अहम भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म का म्यूजिक ए.आर.रहमान दे रहे हैं, तो वही फिल्म की कहानी रजत अरोड़ा ने लिखी है। साजिद नाडियाडवाला के प्रोडक्शन में बनने वाली इस फिल्म का निर्देशन कोरियोग्राफर और निर्देशक अहमद खान कर रहे हैं, जो इससे पहले टाइगर के साथ बागी 2 और बागी 3 में काम कर चुके हैं।

Leave a Reply

Next Post

लोकसभा में बोलीं सोनिया: सामाजिक सौहार्द्र बिगाड़ने में फेसबुक और ट्विटर का हाथ, सरकार के इशारे पर कर रहे काम

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 16 मार्च 2022। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने आज लोकसभा में केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि फेसबुक और ट्विटर जैसी वैश्विक कंपनियों का उपयोग नेताओं, राजनीतिक दलों द्वारा पॉलिटिकल नरेटिव को आकार देने के लिए किया जा […]

You May Like

मणिपुर में दो खूंखार उग्रवादी गिरफ्तार, सुरक्षा एजेंसियों की बड़ी सफलता....|....SIPRI रिपोर्ट का बड़ा खुलासा: चीन का हथियार घर बना पाकिस्तान ! कुल आयात का 80 प्रतिशत भंडार बीजिंग से आया....|....करूर भगदड़ मामला: अभिनेता विजय से सीबीआई फिर करेगी पूछताछ, समन देकर कहा- मंगलवार को पेश हों....|....पश्चिम एशिया संकट: संसद में जयशंकर बोले- संवाद और कूटनीति जरूरी; जानें भारतीयों को वापस लाने पर क्या कहा....|....बेगूसराय कोर्ट को फिर बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मचा हड़कंप; हर कोने की हो रही जांच....|....बंगाल में पकड़े गए दो बांग्लादेशी नागरिक, बांग्लादेश के युवा नेता हादी की हत्या में थे शामिल....|....शक्ति की समृद्धि: परिवार के भीतर सोच बदलना लक्ष्य, साक्षी मलिक की अपील- दायरे से बाहर निकलें महिलाएं....|....सिंगर रिहाना के घर पर हुई फायरिंग, गोली चलाने वाली महिला हुई गिरफ्तार....|....भूकंप जोन-6 का नया नक्शा रद्द: सरकार ने फिर लागू किया पुराना सिस्मिक मानक, जानें नए मानकों पर क्या सवाल उठे....|....अमेरिकी संसद में एच-1बी प्रतिबंधों को खत्म करने के लिए विधेयक पेश, ट्रंप के फैसले पर सवाल