दिमाग के इन्फेक्शन से जूझ रहे फराज खान के इलाज की मदद को आगे आए सलमान खान, चुकाए सारे मेडिकल बिल्स

indiareporterlive
शेयर करे

फराज खान के फैमिली मेंबर्स ने फंड राइजिंग वेबसाइट के जरिए मदद की गुहार लगाई थी

कश्मीरा शाह ने सलमान खान की एक फोटो शेयर करते हुए अपनी पोस्ट में लिखा है- आप वाकई महान इंसान हैं

इंडिया रिपोर्टर लाइव

‘मैंने प्यार किया’ में फराज खान को रिप्लेस करने वाले सलमान खान कठिन समय में उनकी मदद के लिए आगे आए हैं। उन्होंने बेंगलुरु के विक्रम हॉस्पिटल में गंभीर हालत में भर्ती फिल्म ‘मेहंदी’ के अभिनेता के सभी मेडिकल बिलों का भुगतान करने का फैसला लिया है। यह दावा कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक की पत्नी और सलमान के साथ ‘दुल्हन हम ले जाएंगे’ और ‘कहीं प्यार न हो जाए’ जैसी फिल्मों में काम कर चुकीं कश्मीरा शाह ने सोशल मीडिया पर किया है।

कश्मीरा ने लिखा- आप महान इंसान हैं

कश्मीरा ने सलमान खान की एक फोटो शेयर करते हुए अपनी पोस्ट में लिखा है- आप वाकई महान इंसान हैं। फराज खान और उनके मेडिकल बिल का ख्याल रखने के लिए शुक्रिया। ‘फरेब’ के एक्टर फराज खान क्रिटिकल कंडीशन में हैं और सलमान खान उनके साथ खड़े हैं और कई अन्य लोगों की तरह उनकी भी मदद कर रहे हैं।

https://www.instagram.com/p/CGVIUl6nZeL/?utm_source=ig_web_copy_link

मैं सच्ची प्रशंसक हूं और हमेशा रहूंगी। अगर लोगों को यह पोस्ट पसंद नहीं आती है तो कोई फर्क नहीं पड़ता। आपके पास मुझे अनफॉलो करने की चॉइस है। मैं यही सोचती हूं और महसूस करती हूं। मुझे लगता है कि इस इंडस्ट्री मैं जिनसे मिली हूं, उनमें से वे (सलमान) सबसे जेनुइन पर्सन हैं।”

परिवार ने मांगी थी आर्थिक मदद

बुधवार को फराज के फैमिली मेंबर्स ने एक फंड राइजिंग वेबसाइट के जरिए लोगों से आर्थिक मदद मांगी थी। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा था कि 8 अक्टूबर को तबियत बिगड़ने के बाद फराज को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

डॉक्टर्स के मुताबिक, फराज के दिमाग में इन्फेक्शन हुआ है, जिसके इलाज के लिए उन्हें 7-10 दिन आईसीयू में रखना होगा, जिसका खर्च करीब 25 लाख रुपए आएगा। परिवार ने यह हवाला भी दिया था कि लंबे समय से फिल्मों से दूरी के के चलते फराज के लिए 25 लाख की रकम जुटाना मुश्किल है।

कौन हैं फराज खान?

फराज, बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता यूसुफ खान के बेटे हैं. 90 के दशक में फराज ने कुछ कमाल की फिल्मों में काम किया। फराज की फिल्मों की बात करें तो वह फरेब, पृथ्वी, लव स्टोरी 98, मेहंदी, दुल्हन बनूं मैं तेरी, दिल ने फिर याद किया, और चांद बुझ गया जैसी फिल्मों में नजर आए।

Leave a Reply

Next Post

प्रदूषण से निपटने को दिल्ली सरकार की नई पहल, केजरीवाल ने की 'रेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफ' अभियान की शुरुआत

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 15 अक्टूबर 2020। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रदूषण (Pollution) के मुद्दे पर गुरुवार को डिजिटल प्रेस कॉन्फ्रेंस की. उन्होंने कहा कि पड़ोसी राज्यों में पराली जलाने का सिलसिला फिर से चालू हो गया है। दिल्ली सरकार तो इसे रोक नहीं सकती, लेकिन […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं