
इंडिया रिपोर्टर लाइव
रायपुर, 12 सितंबर 2026। प्रधानमंत्री आवास पर विजय शर्मा प्रदेश जनता गुमराह करना बंद करे। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि विजय शर्मा दावा कर रहे कि उनकी सरकार ने ढाई साल में 18 लाख स्वीकृत किये और आवास बनाए। कांग्रेस उनको चुनौती देती है ढाई साल में उनकी सरकार के द्वारा स्वीकृत किये मकानों की सूची सार्वजनिक करे तथा प्रदेश की जनता को बताए उनकी सरकार ने कुल कितने मकान 2024 के बाद बनाए।
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि पीएम आवास योजना 2015 में लागू हुई तब केंद्र और राज्य दोनों जगह बीजेपी की सरकार थी। 2011 के जनगणना को आधार मानकर छत्तीसगढ़ के लिए 18 लाख आवास का लक्ष्य तय किया गया था। 2015 से 2018 तक रमन सरकार के दौरान मात्र 2,37,000 ग्रामीण पीएम आवास तथा 19,000 शहरी पीएम आवास बने। 2018 से 2023 तक भूपेश सरकार ने 10 लाख से अधिक पीएम आवास बनाये थे। शेष लगभग 7 लाख आवास बनाने के लिए भूपेश बघेल सरकार ने बजट में 3234 करोड़ का प्रावधान किया तथा 7 लाख आवासहीनों के लिए मकान बनाने के लिए पहली किश्त अक्टूबर में ही भूपेश सरकार ने डाल दिया था। साय सरकार तो आवास के मामले में केवल बयान देने की राजनीति कर रही है।
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि जब 18 लाख आवासों की स्वीकृति साय सरकार के बनने से पहले हो गया था फिर विजय शर्मा कैसे दावा कर रहे कि उन्होंने 18 लाख आवास बनाया हैं। उनकी सरकार ने तो भूपेश सरकार के समय स्वीकृत किए मकानों को ही आगे बनवाया। विजय शर्मा रमन सरकार और भूपेश सरकार के द्वारा बनाए आवासों को अपने खाते में जोड़ कर भरम फैला रहे।
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार के समय के अतिरिक्त स्वीकृत किए गए आवासों पर भाजपा सरकार श्वेत पत्र जारी करने का साहस दिखाएं ताकि सच्चाई सामने आ सके।


