हंदवाड़ा-बारामूला हाईवे पर बैग में मिला आईईडी, सुरक्षाबलों ने साजिश को किया नाकाम

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

हंदवाड़ा-बारामूला 11 दिसंबर 2024। कश्मीर में हंदवाड़ा-बारामूला हाईवे पर सुरक्षा बलों ने बुधवार को एक संदिग्ध इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) मिला। सुरक्षाबलों ने दहशतगर्दों की साजिश को नाकाम कर दिया। सुरक्षाबलों ने आईईडी को नष्ट कर दिया है। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस और सेना के संयुक्त गश्ती दल को कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा इलाके के लंगेट में हाईवे के किनारे एक संदिग्ध बैग मिला। उन्होंने बताया कि बम निरोधक दस्ते को मौके पर भेजा गया और संदिग्ध बैग को एक सुनसान जगह पर ले जाया गया। अधिकारियों ने बताया कि बम निरोधक दस्ते ने नियंत्रित विस्फोट में संदिग्ध आईईडी को नष्ट कर दिया। इस घटना में कोई नुकसान नहीं हुआ।

श्रीनगर-बारामूला हाईवे पर बैग में मिली थी आईईडी

इससे पहले, 9 दिसंबर को भी श्रीनगर-बारामूला राष्ट्रीय राजमार्ग पर टीसीपी पलहालन में एक संदिग्ध बैग मिलने से हड़कंप मच गया था। सूचना मिलते ही सुरक्षा बल मौके पर पहुंचे। जांच के बाद पता चला कि बैग में इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) प्लांट कर रखी थी। सुरक्षाबलों ने आईईडी को कब्जे में ले लिया और आतंकियों की नापाक हरकत को नाकाम कर दिया। बाद में सेना ने संदिग्ध वस्तु को नष्ट कर दिया।

Leave a Reply

Next Post

नितिन गडकरी का एलान- अगले पांच साल में भारत वैश्विक ऑटो उद्योग का करेगा नेतृत्व

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 11 दिसंबर 2024। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने विश्वास जताया है कि भारत का ऑटोमोबाइल उद्योग अगले पांच वर्षों में वैश्विक स्तर पर नंबर एक स्थान पर पहुंच जाएगा। साथ ही उन्होंने अपने मंत्रालय का महत्वाकांक्षी लक्ष्य भी रेखांकित किया कि दो वर्षों […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल