जो पहले हुआ वो सिर्फ एक ‘न्यूज रील’ थी, ‘असली फिल्म’ अभी आनी बाकी है: नितिन गडकरी बोले

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 22 जून 2025। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शनिवार को 2029 (के आम चुनाव) में उनकी भूमिका के बारे में पूछे जाने पर दावा किया कि पिछले 11 वर्षों में जो कुछ देखा गया वह सिर्फ एक ‘‘न्यूज रील” थी और ‘‘असली फिल्म” अभी आनी बाकी है। हालांकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व अध्यक्ष गडकरी ने यह भी कहा कि पार्टी ही अपने कार्यकर्ताओं के लिए जिम्मेदारियां तय करती है और भाजपा उनके लिए जो भी जिम्मेदारी तय करेगी, वह उसे निभायेंगे। उन्होंने नरेन्द्र मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर उदय निरगुडकर को दिए साक्षात्कार में कहा, ‘‘अभी तक जो हुआ है वो तो न्यूज रील थी। असली फिल्म शुरू होना बाकी है। गडकरी ने कहा, ‘‘किसी कार्यकर्ता की क्या जिम्मेदारी होगी और वह क्या काम करेगा, यह पार्टी तय करती है। मुझे जो भी जिम्मेदारी दी जाएगी, मैं उसे पूरा करूंगा।” उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि उन्होंने कभी अपना राजनीतिक बायोडेटा प्रकाशित नहीं किया है और न ही उन्होंने कभी समर्थकों से हवाईअड्डों पर उनके लिए भव्य स्वागत कार्यक्रम आयोजित करने के लिए कहा है। पूर्व भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि उनकी व्यक्तिगत इच्छा विदर्भ में किसानों की आत्महत्या रोकने की दिशा में काम करना है।

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री गडकरी ने कहा, ‘‘आजकल मैं सड़क निर्माण के बजाय कृषि और अन्य सामाजिक पहलों पर अधिक काम करता हूं।” यह पूछे जाने पर कि भारत की प्रति व्यक्ति आय दुनिया में शीर्ष 10 में क्यों नहीं है, केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इसके लिए देश की जनसंख्या जिम्मेदार है। जनसंख्या नियंत्रण विधेयक का समर्थन करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘यह कोई धार्मिक या भाषाई मुद्दा नहीं है। यह एक आर्थिक मुद्दा है। इतना विकास होने के बावजूद, परिणाम दिखाई नहीं दे रहे हैं। इसका कारण बढ़ती जनसंख्या है।” साक्षात्कार के दौरान गडकरी ने 2014 से सत्तासीन मोदी सरकार की विभिन्न उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। 

Leave a Reply

Next Post

सरकार का बड़ा दांव: 94 लाख गरीब परिवारों को मिलेगा 2-2 लाख रुपये, हर जाति-वर्ग को होगा लाभ

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव पटना 22 जून 2025। बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार ने जनता को साधने के लिए एक और बड़ा कदम उठाया है। पहले वृद्धावस्था पेंशन में तीन गुना बढ़ोतरी की घोषणा के बाद अब सरकार ने 94 लाख गरीब परिवारों […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं