हथियारों का रास्ता छोड़ा, अब घर लौटे 50 पूर्व माओवादी

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर, 04 सितंबर 2026। महाराष्ट्र के गढ़चिरौली स्थित पुनर्वास केंद्र से 50 पूर्व माओवादियों को छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र में उनके गृह जिलों के लिए रवाना कर दिया गया है। मुख्यधारा में लौटने की इस प्रक्रिया के तहत पहले चरण में इन लोगों को उनके गांवों में वापस भेजा जा रहा है। विदाई के समय पुनर्वास केंद्र में बेहद भावुक वातावरण देखने को मिला। हथियारों का रास्ता छोड़कर सामान्य जीवन की ओर कदम बढ़ा रहे इन लोगों के लिए यह क्षण अत्यंत संवेदनशील रहा।

गढ़चिरौली में पिछले वर्ष पूर्व माओवादी नेता वेणुगोपाल राव उर्फ भूपति की अगुवाई में माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया था। सुरक्षा कारणों से पुलिस ने इन सभी को पुनर्वास केंद्र में रखा। आत्मसमर्पण करने वाले लोगों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से व्यावसायिक व कौशल प्रशिक्षण दिया गया। पुनर्वास केंद्र में ही कई लोगों के रिवर्स नसबंदी ऑपरेशन भी कराए गए। कुछ पूर्व माओवादी जोड़ों ने पुनर्वास केंद्र परिसर में ही विवाह रचाकर अपनी नई गृहस्थी की शुरुआत की।

पुनर्वास प्रक्रिया के अगले चरण में अब इन पूर्व माओवादियों को उनके मूल गांवों और गृह जिलों में पुनर्स्थापित किया जा रहा है। पहले चरण मे, 50 पूर्व माओवादियों का जत्था बस्तर के विभिन्न इलाकों के लिए भेजा गया। कभी जंगलों में संघर्ष करने वाले यह लोग अब अपने परिजनों के बीच जाकर सामान्य नागरिक के रूप में जिंदगी जीने की तैयारी कर रहे हैं। प्रशासन इस कदम को पूर्व माओवादियों को समाज की मुख्यधारा में पूरी तरह जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास मान रहा है। वहीं, पूर्व माओवादी नेता जिनुगु नरसिम्हा रेड्डी उर्फ जम्पन्ना ने पुनर्वास प्रक्रिया पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने प्रेस नोट में कहा कि आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों को पुलिस की निगरानी वाले पुनर्वास केंद्रों में लंबे समय तक रखने के बजाय जल्द से जल्द उनके परिवार व गांव तक पहुंचाया जाना चाहिए। जम्पन्ना का मानना है कि आत्मसमर्पण के बाद लोगों को सामान्य जीवन में लौटने का अवसर मिलना चाहिए और उन्हें अपने परिवार के बीच जल्द बसने देना चाहिए।

Leave a Reply

Next Post

वेतन एरियर जारी करने के बदले 10 हजार की रिश्वत

शेयर करेस्कूल महिला प्राचार्य और लिपिक रंगे हाथों गिरफ्तार इंडिया रिपोर्टर लाइव  रायपुर, 04 सितंबर 2026। बिलासपुर की भ्रष्टाचार निवारण ब्यूरो (एसीबी) टीम ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला किरारी की महिला प्राचार्य अंजुला सोनी और सहायक ग्रेड-3 कर्मचारी विकास मसीह को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार […]

You May Like

इंदौर में महिला की हत्या की आशंका, 25 दिन पहले हुआ था लव मैरेज....|....भोपाल के करोंद में रविवार को मटकी फोड़ का महासंग्राम....|....सीएम बोले-सुप्रीम कोर्ट में मजबूती से रखेंगे पक्ष, बेहतर समाधान निकालेंगे....|....बाईपास की मांग को लेकर पदयात्रा का ऐलान पड़ा भारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे को नोटिस....|....मृत भालू के नाखून काटकर ले गए थे आरोपी, वन विभाग ने दो को दबोचा....|....195वीं बटालियन सीआरपीएफ ने मनाया 20वां स्थापना दिवस....|....अब थाना बनेगा ‘एसपी ऑफिस’....|....वेतन एरियर जारी करने के बदले 10 हजार की रिश्वत....|....हथियारों का रास्ता छोड़ा, अब घर लौटे 50 पूर्व माओवादी....|....तुकाराम की राह पर चला बेंगलूरु खाद्य सुरक्षा विभाग