धन्नो की हालत इस कदर खराब है कि वो कभी भी जिंदगी की जंग हार सकती है……!

indiareporterlive
शेयर करे
इंडिया रिपोर्टर लाइव

बस्तर : धन्नो नाम सूनते ही हिंदी सिनेमा जगत की मशहूर फिल्म शोले की तांगा खींचने वाली उस घोड़ी की याद आ जाती है, जिसे फिल्म की अभिनेत्री हेमा मालिनी चलाती हैं. लेकिन आज हम एक और धन्नो के बारे में आपको बताने जा रहे हैं, जो इन दिनों जिम्मेदारों की लापरवाही और अनदेखी का शिकार होकर जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रही है. धन्नो की हालत इस कदर खराब है कि वो कभी भी जिंदगी की जंग हार सकती है.

छत्तीसगढ़ के बस्तर जिला मुख्यालय जगदलपुर के लामनी पार्क में धन्नों जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रही है. पार्क में घुड़सवारी और बच्चों के मनोरंजन के लिए लाई गई धन्नों घोड़ी इन दिनों काफी बीमार है. बताया जा रहा है कि पर्याप्त मात्रा में दाना पानी नहीं मिलने और देखरेख के आभाव में धन्नों मरने की कगार पर पहुंच गई है. धन्नों के पैर और पीठ में गंभीर चोट कुछ दिन पहले लग गई थी, लेकिन उसका इलाज नहीं कराया गया है, जिसके चलते चोट फैलकर गंभीर बीमारी का रूप ले लिया है.

वन विभाग नहीं दे रहा ध्यान

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि वन्य प्राणियों का संवर्धन और संरक्षण करने का दावा करने वाला वन विभाग सिर्फ मूक दर्शक बनकर धन्नों की बीमारी का तमाशा देख रहा है. इसके चलते उसकी परेशानी और भी बढ़ने लगी है. वन विभाग के जिम्मेदार इस ओर उचित कदम नहीं उठा रहे हैं. इतना ही नहीं मामले में जिम्मेदार कुछ भी कहने से इनकार कर रहे हैं.

Leave a Reply

Next Post

कैदी भाईयों के माथे पर बहनों ने सजाय तिलक, उदास चेहरे पर छाई प्यार की मुस्कान

शेयर करेग्वालियर : परंपराओं से सम्रद्ध हमारे देश में आज भी त्यौहार पर लोग दिल खोल कर खुशियां मनाते हैं। भले ही उनके दिल के अन्दर लाख दुःख छिपे हो, अपने दिल का हाल छिपाते ऐसी ही बहनों ने भाई दूज के दिन ग्वालियर की सेन्ट्रल जेल पहुंचकर अपने भाई […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल