कैदी भाईयों के माथे पर बहनों ने सजाय तिलक, उदास चेहरे पर छाई प्यार की मुस्कान

indiareporterlive
शेयर करे
इंडिया रिपोर्टर लाइव

ग्वालियर : परंपराओं से सम्रद्ध हमारे देश में आज भी त्यौहार पर लोग दिल खोल कर खुशियां मनाते हैं। भले ही उनके दिल के अन्दर लाख दुःख छिपे हो, अपने दिल का हाल छिपाते ऐसी ही बहनों ने भाई दूज के दिन ग्वालियर की सेन्ट्रल जेल पहुंचकर अपने भाई के माथे पर तिलक लगाया और उसकी लम्बी उम्र की कामना की।

दरअसल आम दिनों में शांत दिखने वाली ग्वालियर की सेन्ट्रल जेल के बाहर और अन्दर दोनों जगह मंगलवार को भीड़ भाड़ भरा माहौल था। हजारों की संख्या में महिलाएं, बच्चे और पुरुष जेल के अन्दर बंद अपने परिजन से मिलने को आतुर थे।

दिवाली के बाद से ही इस दिन का इंतज़ार कर रही बहनों को इस बात की उत्सुकता थी कि कब वो अपने भाई से मिलेंगी और उसके माथे पर तिलक करेंगी। उधर अपने किए की सजा भुगत रहे भाई भी अपनी बहन के इंतज़ार में थे। बहन की शक्ल दिखते ही उनके उदास चेहरे पर ख़ुशी आ गई और उन्होंने तिलक लगवाकर, बहन के पैर छूकर उससे लिया। वही सेंट्रल जेल प्रशासन ने भाई दूज के मौके पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करवा रखें थे।

जेल प्रशासन के मुताबिक भाई दूज के मौके पर लगभग 10,000 से ज्यादा बहने अपने भाईयों से मिलने के लिए आयी हूं। बहरहाल साल में दो बार पड़ने वाली भाई दूज और रक्षा बंधन के मौके पर जेल प्रशासन ग्वालियर सेन्ट्रल जेल में ये प्रबंध करता है। जिसमें हजारों बहनें अपने भाई से मिलकर अपनी परंपरा का निर्वाह करती है। साथ ही परिजन इस दिन सजा भुगत रहे अपने परिजन से आराम से मिलते है।

Leave a Reply

Next Post

मौसम की मार से सूरजपुर के किसान परेशान, कर्ज में डूबने की आशंका

शेयर करेसूरजपुर :छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में हर साल की तरह इस साल भी किसान मौसम की मार से परेशान हैं. बेमौसम बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है. क्योंकि बारिश की वजह से खेतों में पक चुकी धान की फसल खराब होने लगी है. किसानों को एक बार […]

You May Like

मोहम्मद बिन सलमान चाहते थे अमेरिका करे हूतियों पर हमला....|....विनोद साहनी हत्याकांड: हत्यारों को फांसी देने की मांग....|....शराब के खिलाफ महिलाओं का हल्लाबोल....|....'छात्रों की गूंज': राहुल गांधी ने लिखा 19 को इंदौर में रहूंगा....|....6 साल की मासूम से हैवानियत, कार में बंद कर ली थी जान....|....किराए के बैंक खातों से 95 लाख का साइबर फ्रॉड....|....तहसीलदार की कुर्सी के ठीक ऊपर भरभराकर गिरी छत....|....बैंक हड़ताल: शाखाओं पर सेवाएं ठप, ग्राहकों की बढ़ी परेशानी....|....जेल में बिगड़ी मादुरो की पत्नी की सेहत....|....जल संरक्षण और हर घर तक स्वच्छ पेयजल हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय