मुख्‍यमंत्री शिवराज से मिलने पहुंचे पूर्व सीएम कमलनाथ, दिखी गर्मजोशी

indiareporterlive
शेयर करे

हाइलाइट्स

  • शिवराज से मिलने उनके घर लिंक रोड स्थित बंगला नंबर B-8 पहुंचे कमलनाथ
  • मुलाकात में दिखी गर्मजोशी, कमलनाथ ने शिवराज के बेटे से पूछा हाल
  • कहा- प्रदेश के विकास के लिए शिवराज को मिलेगा कांग्रेस का सहयोग

इंडिया रिपोर्टर लाइव

भोपाल । मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री कमलनाथ मंगलवार को सीएम शिवराज सिंह चौहान से मिलने पहुंचे। शिवराज भोपाल के लिंक रोड स्थित बंगला नंबर B-8 में रहते हैं। राज्‍य के हालिया राजनीतिक घटनाक्रम से परे, दोनों नेताओं की मुलाकात में कोई कड़वाहट नहीं दिखी। दोनों नेता बड़ी गर्मजोशी से मिले। कमलनाथ ने शिवराज के बेटे से उनका हाल पूछा जिसका वीडियो भी सामने आया है। मुलाकात के बाद कमलनाथ ने कहा कि उन्‍होंने शिवराज को आश्‍वासन दिया कि ‘प्रदेश के विकास के लिए हम उनके साथ हैं।’ हालांकि शिवराज के फ्लोर टेस्‍ट के दौरान कांग्रेस विधायकों के मौजूद न रहने से जुड़े सवाल पर उन्‍होंने कहा कि उन्‍हें ‘सत्र की जानकारी नहीं थी।

चौथी बार सीएम बने हैं शिवराज

बीजेपी विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार रात पद और गोपनीयता की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह में निवर्तमान मुख्यमंत्री कमलनाथ भी मौजूद रहे। चौहान इससे पहले तीन बार राज्य के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। वे पहली बार वह 29 नवंबर 2005 में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री बने थे, इसके बाद वह 12 दिसंबर 2008 में दूसरी बार मुख्यमंत्री बने, फिर आठ दिसंबर 2013 में तीसरी बार शपथ ली थी।

विधायकों की बगावत के बाद कमलनाथ ने दिया था इस्‍तीफा

कांग्रेस के 22 विधायकों के बगावत करने और सदस्यता से इस्तीफा दिए जाने के बाद कांग्रेस सरकार अल्पमत में आ गई थी। मुख्यमंत्री कमलनाथ ने 20 मार्च को पद से इस्तीफा दे दिया था। उसके बाद से कमलनाथ सरकार को राज्यपाल ने कार्यवाहक के तौर पर काम करने के निर्देश दिए थे।

Leave a Reply

Next Post

अयोध्या: 27 साल 3 माह 20 दिन बाद टेंट से मंदिर पहुंचे रामलला

शेयर करेइंडिया रिपोर्टर लाइव अयोध्या । रामायण में एक चौपाई है कि प्रबिसि नगर कीजे सब काजा, हृदय राखि कोसलपुर राजा। मतलब कि अयोध्या के राजा का मनन करते हुए या उन्हें हृदय में रखकर कोई भी काम किया जाए तो सब संपन्न होता है। अयोध्या के राजा भगवान रामलला को जब-जब […]

You May Like

अब मरीजों से प्रदूषण शुल्क भी वसूल रहे निजी अस्पताल....|....विकसित भारत-2047 के निर्माण में युवा शक्ति की भूमिका सबसे अहम- राज्यपाल रमेन डेका....|....लोहा कारोबारी जयप्रकाश मित्तल के ठिकानों पर आईटी की रेड....|....22 किलोग्राम गांजा तस्करी में तीन दोषियों को 20-20 साल की सजा....|....साय कैबिनेट के बड़े फैसले: अबूझमाड़ के छात्रों को 40.98 करोड़ की सौगात....|....सिंहस्थ से पहले एयरपोर्ट का अंडरग्राउंड ट्रेक जुड़ेगा सुपर काॅरिडोर से, जमीन से 20 मीटर नीचे टनल....|....रोजगार देने वाले उद्योगों को मिलेगा ज्यादा प्रोत्साहन....|....भोपाल में केंद्रीय मंत्री शिवराज 20 को करेंगे देश की पहली स्वदेशी बर्ड फ्लू वैक्सीन राष्ट्र को समर्पित....|....नवजात शिशु देखभाल सप्ताह: नवजात को पानी पिलाना, काजल लगाना सही या गलत?....|....सामंथा रुथ बेबी शावर: अभिनेत्री ने शेयर किए गोद भराई के फोटो