T20 World Cup: टी-20 में बतौर कप्तान केन विलियमसन पर भारी पड़े हैं विराट कोहली, आंकड़े कर रहे टीम इंडिया की जीत की ओर इशारा

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 29 अक्टूबर 2021। टी-20 विश्व कप 2021 में 31 अक्टूबर की रात टीम इंडिया और न्यूजीलैंड की टीम के लिए बड़ी रात साबित होने वाली है। इस अहम मुकाबले को जीतने वाली टीम सेमीफाइनल के लिए अपनी दावेदारी मजबूत कर लेगी तो वहीं हारने वाली टीम पर टूर्नामेंट से बाहर होने का खतरा मंडराने लगेगा। आईसीसी इवेंट्स में हमेशा कीवी टीम भारत पर हावी रही है और वर्ल्ड कप 2019 के सेमीफाइनल और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में विलियमसन कोहली का विराट सपना पहले ही दो बार तोड़ चुके हैं। लेकिन, यह टी-20 फॉर्मेट है जनाब और यहां विलियमसन की नहीं बल्कि विराट की बादशाहत है। आइए आपको आंकड़ों के जरिए समझाते हैं कि हम ऐसा क्यों कह रहे हैं। 

टी-20 इंटरनेशनल में विराट कोहली और केन विलियमसन अबतक छह बार एक दूसरे के खिलाफ मैदान पर उतरे हैं और 4 बार मैदान विराट ने मारा है, जबकि सिर्फ एक दफा ही विलियमसन कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया को हरा सके हैं। कोहली की जीत का प्रतिशत 66.7 रहा है, वहीं विलियमसन का जीत प्रतिशत महज 16.7 का रहा है। आंकड़े बताने के लिए यह काफी हैं कि कोहली के आगे विलियमसन की फटाफट क्रिकेट में दाल नहीं गलती है। अब बस इसी रिकॉर्ड को विराट को दुबई इंटरनेशन क्रिकेट स्टेडियम में 31 अक्टूबर को भी बरकरार रखना होगा। 

बतौर टी-20 कप्तान विराट कोहली का यह पहला वर्ल्ड कप भी है और उनके पास इतिहास को बदलने का भी सुनहरा मौका होगा। दरअसल, भारतीय टीम आजतक फटाफट क्रिकेट के विश्व कप में न्यूजीलैंड को कभी नहीं हरा सकी है। दोनों टीमें टी-20 वर्ल्ड कप में अबतक दो बार भिड़ी हैं और दोनों ही दफा जीत कीवी टीम के हाथ लगी है।आईसीसी इवेंट्स में भारत ने न्यूजीलैंड को आखिरी बार साल 2003 में हराया था।

Leave a Reply

Next Post

दिवाली पार्टी पर दिखना है सबसे खूबसूरत, वार्डरोब में मौजूद कपड़ों से करें खुद को स्टाइल

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव शादी हो या फिर कोई पार्टी, बात तैयार होने की हो तो महिलाएं किसी से कम नहीं दिखना चाहती हैं। वहीं बात हो अगर दिवाली पार्टी की तो अब ये पार्टियां शुरू हो गई हैं। ऐसे में महिलाएं अपने लिए कुछ अलग पहनने की चाहत […]

You May Like

मणिपुर में दो खूंखार उग्रवादी गिरफ्तार, सुरक्षा एजेंसियों की बड़ी सफलता....|....SIPRI रिपोर्ट का बड़ा खुलासा: चीन का हथियार घर बना पाकिस्तान ! कुल आयात का 80 प्रतिशत भंडार बीजिंग से आया....|....करूर भगदड़ मामला: अभिनेता विजय से सीबीआई फिर करेगी पूछताछ, समन देकर कहा- मंगलवार को पेश हों....|....पश्चिम एशिया संकट: संसद में जयशंकर बोले- संवाद और कूटनीति जरूरी; जानें भारतीयों को वापस लाने पर क्या कहा....|....बेगूसराय कोर्ट को फिर बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मचा हड़कंप; हर कोने की हो रही जांच....|....बंगाल में पकड़े गए दो बांग्लादेशी नागरिक, बांग्लादेश के युवा नेता हादी की हत्या में थे शामिल....|....शक्ति की समृद्धि: परिवार के भीतर सोच बदलना लक्ष्य, साक्षी मलिक की अपील- दायरे से बाहर निकलें महिलाएं....|....सिंगर रिहाना के घर पर हुई फायरिंग, गोली चलाने वाली महिला हुई गिरफ्तार....|....भूकंप जोन-6 का नया नक्शा रद्द: सरकार ने फिर लागू किया पुराना सिस्मिक मानक, जानें नए मानकों पर क्या सवाल उठे....|....अमेरिकी संसद में एच-1बी प्रतिबंधों को खत्म करने के लिए विधेयक पेश, ट्रंप के फैसले पर सवाल