समुद्री हितों की रक्षा के लिए हर समय तैयर रहें : नौसेना प्रमुख

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 22 मई 2024। नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी ने हिंद महासागर में चीन की बढ़ती आक्रामकता और लाल सागर में संवेदनशील स्थिति के बीच कहा कि भारतीय नौसेना को राष्ट्रीय समुद्री हितों की रक्षा के लिए हर समय युद्ध की दृष्टि से तैयार रहना चाहिए। यहां नौसेना मुख्यालय में तैनात अधिकारियों को संबोधित करते हुए उन्होंने रणनीतिक समुद्री क्षेत्र में मौजूदा सुरक्षा माहौल और नौसेना द्वारा अपेक्षित परिणामी कार्रवाइयों के बारे में गहराई से जानकारी ली। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि भारत की समुद्री शक्ति की प्राथमिक अभिव्यक्ति के रूप में, ‘‘भारतीय नौसेना का उद्देश्य कभी भी, कहीं भी, किसी भी तरह राष्ट्रीय समुद्री हितों की रक्षा के लिए हर समय युद्ध के लिए तैयार रहना है।

नौसेना प्रमुख ने मंगलवार को अधिकारियों को संबोधित करते हुए सरकार की ‘आत्म-निर्भरता’ पहल की ओर भारतीय नौसेना की अटूट प्रतिबद्धता भी दोहरायी। एडमिरल त्रिपाठी ने एक उत्तरदायी रक्षा बल बने रहने के लिए समुद्री क्षेत्र में मौजूदा और उभरती चुनौतियों का समाधान करने के वास्ते घरेलू समाधान खोजने, नवाचार और विशिष्ट प्रौद्योगिकियों को अपनाने पर जोर दिया। उन्होंने नौसेना मुख्यालय में तैनात मध्यम और वरिष्ठ स्तर के अधिकारियों से कहा कि उन्हें ‘‘समाधान प्रदाता” बनने पर जोर देना है।

नौसेना के एक प्रवक्ता ने बताया कि एडमिरल त्रिपाठी ने नौसेना द्वारा सौंपे गए सभी कार्यों को पूरा करने में कर्मियों द्वारा दिखाए गए समर्पण और पेशेवर रवैये की तारीफ की। पिछले कुछ महीनों में भारतीय नौसेना ने लाल सागर के आसपास रणनीतिक रूप से अहम समुद्री क्षेत्र में कई मालवाहक जहाजों पर हमले के बाद उन्हें सहायता मुहैया करायी है। हूती आतंकवादी इजराइल पर गाजा में सैन्य अभियान रोकने का दबाव बनाने के लिए लाल सागर में मालवाहक जहाजों को निशाना बनाते रहे हैं।

Leave a Reply

Next Post

'राज्य में भाजपा की 30 सीटें आते ही ममता सरकार की विदाई', बंगाल में गरजे अमित शाह; कांग्रेस-टीएमसी को घेरा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव कोलकाता 22 मई 2024। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज पश्चिम बंगाल में हुंकार भरी। उन्होंने कांथी में एक रैली को भी संबोधित किया। इस रैली में उन्होंने बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी समेत सभी विपक्षी पार्टियों को घेरा। अमित शाह ने कहा कि बंगाल […]

You May Like

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग