मानसून सत्र: सरकार ने इस दिन बुलाई सर्वदलीय बैठक; मणिपुर को लेकर आज संसदीय समिति की मीटिंग से विपक्ष का वॉकआउट

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 06 जुलाई 2023। संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू हो रहा है। संसद का सत्र सही तरीके से चल सके इसके लिए केंद्र सरकार की ओर से 19 जुलाई को सर्वदलीय बैठक बुलाई गई है। वहीं, मणिपुर पर चर्चा की मांग खारिज होने के बाद विपक्षी सदस्यों ने संसद पैनल की बैठक से वॉकआउट कर दिया है। सूत्रों ने बताया कि गृह मामलों की संसदीय स्थायी समिति के विपक्षी सदस्यों ने मणिपुर की स्थिति पर चर्चा करने की उनकी मांग को पैनल प्रमुख द्वारा अस्वीकार किए जाने के बाद गुरुवार को बैठक से वॉकआउट करने का फैसला लिया। बताया जा रहा है कि राज्यों में जेल सुधारों पर चर्चा के लिए एक बैठक आयोजित की गई थी।

इस दौरान, टीएमसी के डेरेक ओ ब्रायन, कांग्रेस के दिग्विजय सिंह और प्रदीप भट्टाचार्य ने पैनल के अध्यक्ष बृजलाल को पत्र सौंपकर कहा कि समिति के सदस्य के रूप में मणिपुर की स्थिति को नजरअंदाज नहीं कर सकते। इससे पहले भी ओ ब्रायन और दिग्विजय सिंह ने बृजलाल को पत्र लिखकर मणिपुर की स्थिति पर चर्चा के लिए एक बैठक बुलाने का आग्रह किया था। 

अध्यक्ष ने दोनों सांसदों को मणिपुर की स्थिति पर तत्काल बैठक आयोजित करने में असमर्थता जताई थी। उन्होंने कहा था कि जुलाई में जेल सुधार पर तीन बैठकें निर्धारित की गई हैं। इसलिए तुरंत मणिपुर की स्थिति पर बैठक नहीं की जा सकती है। वहीं, गुरुवार को हुई संसद पैनल की बैठक में अध्यक्ष समेत कुल सात सदस्य शामिल हुए। गौरतलब है, मणिपुर में 3 मई से अब तक हुई जातीय हिंसा में लगभग 120 लोग मारे गए हैं और 3,000 से अधिक घायल हुए हैं।

Leave a Reply

Next Post

मुंबई हमले के आरोपी राणा को जल्द भारत को सौंपना चाहती है बाइडन सरकार, कोर्ट में दायर की यह अपील

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव वांशिगटन 06 जुलाई 2023। अमेरिका की बाइडन सरकार ने कैलिफोर्निया की एक कोर्ट से पाकिस्तानी मूल के कनाडाई व्यवसायी तहव्वुर राणा द्वारा दायर की गई बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका को अस्वीकार करने का आग्रह किया है और दोहराया है कि उसे भारत को सौंप देना चाहिए, […]

You May Like

कुरुक्षेत्र में धुराला में बिजली के खंभे लगाने का विरोध....|....एमपी में मानसून की विदाई के बाद भी बारिश का दौर....|....सिंदूर खेला के साथ दी इंदौर में मां को विदाई....|.... सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी....|.... नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा छत्तीसगढ़ का भव्य पवेलियन....|....रामपुर-नोनबिर्रा मार्ग पर भीषण हादसा....|....राशन लेने निकली 7 साल की मासूम बच्ची रहस्यमय ढंग से लापता....|....पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम साय ने शहीदों को किया नमन....|....BCCI प्रेसिडेंट बोले- रोहित-विराट का चयन उम्र देखकर नहीं....|....बावुमा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रचा कीर्तिमान